11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरे फंसे स्वामी नित्यानंद, सेक्स सीडी पर FSL ने लगाई मुहर

FSL में हुई जांच के नतीजों से यह साबित हो गया है कि उस वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति नित्यानंद ही था। स्वामी पर रेप, धमकी देने समेत कई आरोप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 22 Nov 2017, 8:22 PM IST

बेंगलूरु: विवादित नित्यानंद स्वामी को बड़ा झटका लगा है। सात साल पहले सार्वजनिक हुए एक वीडियो की फोरेसिंक जांच में यह बात साबित हो गई है कि उसमें दिखने वाला व्यक्ति स्वामी नित्यानंद ही था। साल 2010 में कई क्षेत्रीय टीवी चैनलों और राष्ट्रीय मीडिया में प्रसारित उस वीडियो में नित्यानंद को दक्षिण की एक जानी-मानी तमिल फिल्म अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था। अब दिल्ली की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में हुई जांच के नतीजों से यह साबित हो गया है कि उस वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति नित्यानंद ही था। बिड़दी थाने के पुलिस निरीक्षक एस कुमार ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

नित्यानंद ने नकली सीडी बताई थी

नित्यानंद के कार चालक कुरुप्पन ने बिड़दी आश्रम में अभिनेत्री के साथ उसकी रंगरेलियों की सीडी सार्वजनिक की थी। इसके बाद नित्यानंद हिमाचल प्रदेश भाग गया था। उसे वहां के एक गांव से गिरफ्तार कर बेंगलूरु लाया गया था। नित्यानंद का दावा था कि सीडी नकली है और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।राम नगर पुलिस ने सीडी को जांच के लिए नई दिल्ली में एफएसएल को भेजा था। अब पुलिस को रिपोर्ट मिल चुकी है और इसे जल्दी ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस मामले की अहमियत तभी है जब अभिनेत्री नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी। लेकिन अभिनेत्री ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।

स्वामी पर कई और महिलाओं ने लगाए रेप के आरोप

नित्यानंद का राम नगर जिले के बिड़दी में आश्रम है। इस वीडियो के अलावा नित्यानंद के खिलाफ आश्रम में कई महिलाओं का यौन उत्पीडऩ और बलात्कार करने के आरोप भी हैं। आरोप है कि नित्यानंद के अनुयाइयों से ऐसे अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाते थे कि वे आश्रम की किसी गतिविधि का खुलासा नहीं करेंगे और बाद में उनका शोषण किया जाता था।

आश्रम में छापेमारी पर मिली थी आपत्तिजनक चीज़ें

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक दक्षिण में स्वामी नित्यानंद प्रमुख गुरुओं में से एक थे। लेकिन नित्यानंद के खिलाफ एक शिष्या ने रेप का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि नित्यानंद अपने आश्रम में रखने से पहले शिष्यों से एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करवाता था। जिसमें तंत्रमंत्र समेत वहां की सारी गतिविधियों में स्वेच्छा से शामिल होने की बात कही जाती थी। बताते चले कि बेंगलूरु में नित्यानंद के आश्रम पर पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में कंडोम और गांजा की बरामदगी हुई थी।