30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में 24 घंटे के अंदर दूसरी भयानक घटना, एक और महिला की मिली अधजली लाश

24 घंटे के अंदर महिला की अधजली लाश मिलने की ये दूसरी घटना है। शुरूआती जांच में इस महिला के साथ भी गैंगरेप किया गया है।
2 min read
Google source verification
telangan_crime.jpeg

हैदराबाद। तेलंगाना में पिछले 24 घंटे के अंदर एक महिला की अधजली लाश मिलने सनसनी फैल गई है। सबसे पहले तो शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की जली हुई लाश मिली। पुलिस अभी तक इस मामले में जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार को ही देर रात शमसाबाद के बाहरी इलाके में एक और महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। 24 घंटे के अंदर इन दो बड़ी घटनाओं के बाद अब पुलिस के होश फाख्ता हो गए हैं।

नहीं हो पाई है महिला की पहचान

जानकारी के मुताबिक, दूसरी महिला की लाश उसी जगह से थोड़ी दूर मिली है, जहां कल प्रियंका रेड्डी का अधजला शव मिला था। पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला की उम्र करीब 35-36 के आसपास बताई जा रही है। शुरूआती जांच में इस महिला के साथ भी गैंगरेप कर हत्या की गई और बाद में इसका शव जला दिया गया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया शव

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनगर ने बताया है कि शव शमसाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले इलाके में बरामद हुआ है। शव को परीक्षण के लिए एक सरकारी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रियंका रेड्डी के मामले में पुलिस 4 को किया है गिरफ्तार

आपको बता दें कि इन दो बड़ी घटनाओं ने फिर से निर्भया गैंगरेप मामले की याद दिला दी, जिसके 7 साल के बाद भी कुछ नहीं बदला है। शुक्रवार को प्रियंका रेड्डी की लाश मिलने से ही सनसनी फैल गई थी। कथित तौर पर प्रियंका का हाईवे से पहले तो अपहरण किया गया था। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया और बाद उसकी लाश को जला दिया।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा देखने को मिल रहा है।