
Student stabbed to death in DU South Campus
Crime News: रविवार यानी 18 जून को दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब दो लोगों को अरेस्ट किया है। बता दें कि पीड़ित का क्लास करने के दौरान विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में मारपीट की बात सामने आई थी।
क्लास के दौरान हुआ था विवाद
मालूम हो कि रामलाल आनंद कॉलेज के पहले वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की क्लास चल रही थी। इसी दौरान पीड़ित और स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद झड़प में तब्दील हो गया। तभी एक छात्र ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक निखिल के साथ का प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम हारून है।
Updated on:
19 Jun 2023 08:55 am
Published on:
19 Jun 2023 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
