
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था काफी टाइट है। लिहाजा, आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने के लिए लगातार नए रास्तों की तलाश कर रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने अगाह करते हुए कहा है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में छह आतंकी घुए गए हैं। खुफिया विभाग की सूचना पर पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
खुफिया विभाग ने कहा है कि सभी आतंकी श्रीलंका के रास्ते भारत में प्रवेश किए हैं। इन 6 आतंकियों में एक पाकिस्तानी और एक तमिल आतंकी शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आतंकी मुस्लिम हैं लेकिन उन्होंने हिन्दुओं की तरह वेशभूषा धारण कर रखा है। कहा यह भी जा रहा है कि ये सभी आतंकी लश्कर के हैं और सभी तिलक-भभूत लगा रखा है।
खुफिया की सूचना पर चेन्नई समेत पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने गश्त बढ़ा दी है और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही क्यूआरटी टीम को भी तैनात कर दिया गया है।
प्रमुख चौराहों पर लोगों की तलाश ली जा रही है। कहा जा रहा है कि श्रीलंका के कुछ लोगों ने इन आतंकियों को भारत में घुसने में मदद की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये आतंकी कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा था कि घाटी में आंतक विरोधी ऑपरेशन जारी रहेंगे। साथ ही आतंकियों को अलग-थलग करने और उनर दबाव बनाने के लिए हम लगातार काम करते रहेंगे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान की ओर से भी भारत को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
Published on:
23 Aug 2019 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
