16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती ने कहा था ‘तुम्हारा बेटा फांसी लगा रहा है, बचा सको तो बचा लो’ 2 बच्चों के पिता व युवती ने कल किया था सुसाइड 

मंगलवार को जिन युवक-युवती ने आत्महत्या की है वो दोनों एक ही गांव के है। युवक शादीशुदा था और युवती अविवाहित थी। जिसने हाल ही में बीएड की थी।

less than 1 minute read
Google source verification

मंगलवार को जिन युवक-युवती ने आत्महत्या की है वो दोनों एक ही गांव के है। युवक शादीशुदा था और युवती अविवाहित थी। जिसने हाल ही में बीएड की थी। जबकि युवक अलवर में फाइनेंस कंपनी में काम करता था।  पुलिस प्रेम-प्रसंग मानकर पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है की सुसाइड से पहले युवती ने प्रेमी युवक के पिता को फोन कर कहा था कि आपका बेटा सुसाइड करने वाला है, उसे बचा सको तो बचा लो। 

पुलिस के अनुसार मृतक राहुल शर्मा शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, मृतका अविवाहित थी। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानते हुए दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। दोनों की मौत के बाद से परिवारों कोहराम मचा हुआ है।

बानसूर थाना इलाके के गांव श्यामपुरा में पड़ोसी युवक-युवती ने मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए है। 

शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि बानसूर के श्यामपुरा निवासी राहुल (37) पुत्र उमाकांत शर्मा अलवर में फाइनेंस कंपनी में काम करता था और पिछले करीब दो माह से शिवाजी पार्क स्थित शक्ति नगर में किराए के मकान में रहता था।

मंगलवार रात राहुल ने अपने कमरे में फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतक के पिता ने मामला दर्ज कराया है। वहीं, गांव श्यामपुरा में मृतक राहुल के पड़ोस में रहने 22 वर्षीय युवती ने भी मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।