3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 महीने से दो दोस्त युवती के साथ कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया यह खौफनाक काम

दो दोस्तों ने 6 महीनों तक एक युवती के साथ दुष्कर्म किया।

2 min read
Google source verification
rape

6 महीने से दो दोस्त युवती के साथ कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया यह खौफनाक काम

नई दिल्ली। हरियाणा के फतेहाबाद में दो दोस्तों एक युवती के साथ पिछले 6 महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। इसके बाद दोनों दोस्तो ने युवती को गोली खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं युवकों ने युवती को धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी उसे जान से मार दिया जाएगा।

यह है पूरा मामला...

घटना फतेहाबाद के जींद का है। यहां की रहने वाली एक युवती ने दो युवकों पर छह माह तक लगातार दुष्कर्म करना का आरोप लगाया है। वहीं, जब वह गर्भवती हो गई तो गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िती युवती ने इस बाबात जींद महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसके साथ दोनों ने जाखल व उचाना के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। दरअसल, मामला जाखल से जुड़ा हुआ है, इसलिए जींद महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर जांच के लिए फतेहाबाद महिला पुलिस को भेजा है।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पुलिस ने बताया कि जींद के एक गांव की रहनेवाली युवती ने आरोप लगाया कि जींद के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी दिनेश के साथ उसकी दोस्ती थी। वह उसे उचाना के एक होटल में ले गया। यहां पर दिनेश व उसके दोस्त राजू ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। उसके बाद दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद वे उसे जाखल में एक ठिकाने पर ले गए। वहां पर भी दोनों दोस्तों ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपितों ने 20 नवंबर 2017 से 4 अप्रैल 2018 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो दोनों दोस्तों ने उसे गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण अभी तक वो चुप थी। बाद में उसने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिम्मत जुटाई और पुलिस को शिकायत दी।

वहीं, इसा मामले में महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि जींद से जीरो एफआइआर आई है। अब फतेहाबाद महिला पुलिस मामले की जांच करेगी। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।