4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ यह खिलाड़ी, कई खिताब कर चुका है अपने नाम

एसटीएफ ने हेरोइन के साथ इस खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
heroine

नई दिल्ली। पंचाब के मोहाली में एसटीएफ ने एक भारतीय खिलाड़ी को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस खिलाड़ी के पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। खिलाड़ी के साथ-साथ एसटीएफ ने उसके एक सहोयोगी को भी गिरफ्तार किया है।

स्टेट लेवल का रह चुका है पहलवान

एसटीएफ ने बताया कि जिस खिलाड़ी की गिरफ्तारी हुई है, उसका नाम है इकबाल सिंह (23 साल)। वहीं, पकड़े गए दूसरे शख्स का नाम सिरमजीत सिंह (23) है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी इकबाल सिंह स्टेट स्तर का पहलवान है और कई दंगलों का विजेता रह चुका है। गांव में ही एक अखाड़े में वह प्रैक्टिस भी करता है और 2016 में इसने खन्ना के अलौर कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। वहीं, इसके पिता पंजाब पुलिस के हेड-कॉन्स्टेबल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तकरीबन पांच महीने पहले उन्होंने इस काम को शुरू किया था। इससे पहले तीन बार वह दिल्ली से 42 ग्राम, 70 ग्राम और उसके बाद 100 ग्राम लेकर आए थे। एसटीएफ के मुताबिक, यह चौथा मौका था जब पहलवान इकबाल सिंह अपने साथी सिमरजीत सिंह के साथ दिल्ली से एक साथ आधा किलो हेरोइन ले आया। दोनों आरोपियों के पास आधा किलो हेरोइन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो प्लान बनाकर दिल्ली से नाइजीरियन को बुलाया और पीटकर उससे हेरोइन छीन करके ले आए।

बस्सी पठाना के रहनेवाले हैं दोनों आरोपी

एसटीएफ ने यह भी बताया कि दोनों ही आरोपी बस्सी पठाना के भूच्ची गांव के रहनेवाले हैं। इससे पहले उन्होंने खन्ना व फतेहगढ़ साहिब में माल की सप्लाई करते थे। लेकिन, पहली बार वो मोहाली में इसकी सप्लाई करने के लिए आए थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही इनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।