24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के थाने में यूपी के युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

यूपी के एक 32 वर्षीय युवक ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन के शौचालय में बुधवार तड़के फांसी लगाकर जान दे दी। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 6:52 PM IST

Police Station Jahangirpuri

Police Station Jahangirpuri

नई दिल्ली। एक 32 वर्षीय युवक ने दिल्ली के पुलिस स्टेशन के शौचालय में बुधवार तड़के फांसी लगाकर जान दे दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंत आर्य ने कहा कि मृतक राजकुमार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह बुधवार तड़के उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन के शौचालय में फांसी पर लटकता मिला। उन्होंने कहा कि वह एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से संबंधित जांच के सिलसिले में पुलिस स्टेशन आया था, जहां वह प्रतिवादी था। कहा गया है कि वह अवसाद व तनाव में था।

गौ रक्षा, चोटी काटना, छापेमारी से अलग एक ऐसी खबर जिसे देख आपको भारतीय होने पर होगा गर्व, देखें वीडियो-


बयान देने के लिए बुलाया गया था मृतक
आर्य ने कहा कि घटनास्थल पर न्यायिक मजिस्ट्रेट और एसडीएम (उप-विभागीय मजिस्ट्रेट) को बुलाया गया और डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम का अनुरोध किया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दिल्ली में राजकुमार के साथ काम करने वाली एक महिला लापता हो गई थी। इसी मामले में राजकुमार को बयान देने के लिए बुलाया गया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, राजकुमार ने दिल्ली में करीब 10 महीने पहले सुरक्षा गार्ड की नौकरी छोड़ दी थी और यूपी से मंगलवार सुबह पुलिस अधिकारियों से मिलने के लिए आया था।

delhi police के लिए चित्र परिणाम

मृतक के मित्र ने छोड़ा था थाने
राजकुमार के मित्र सीतू शर्मा ने कहा कि उसने उसे पुलिस स्टेशन मंगलवार को अपराह्न 3.30 बजे के आसपास छोड़ा था। शर्मा ने बुधवार अपराह्न जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर बताया कि बाद में पुलिस ने मुझसे जाने के लिए कहा और मैं पांच मिनट बाद स्टेशन से चला गया। दिल्ली में रहने वाले राजकुमार के 24 वर्षीय रिश्तेदार अंकित ने बताया कि उसने (राजकुमार) उसे मंगलवार शाम चार बजे के आसपास फोन किया था और कहा था कि वह पुलिस स्टेशन के अंदर जा रहा है और वह थोड़ा डरा हुआ है।

delhi police के लिए चित्र परिणाम

परिजन बोले-आत्महत्या नहीं कर सकता राजकुमार
अंकित ने कहा कि उन कुछ घंटों में क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया? बयान देने वह खुद आए थे, तो फिर वह ऐसा क्यों करेंगे? मुझे विश्वास नहीं होता। उसने कहा कि हालांकि, राजकुमार बुधवार तड़के मृत पाया गया था, लेकिन परिवार को सुबह 11 बजे तक सूचित नहीं किया गया। राजकुमार के शव को जहांगीरपुरी में बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। आर्य ने कहा कि शव परीक्षण के लिए गृह विभाग एक बोर्ड गठित करेगी।