एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इन स्टार्स के पास से दो अरब रुपए, 13 लग्जरी कार ( Luxury Cars ) ( कीमत 6.8 मिलियन डॉलर ), 21 कम्प्यूटर, 47 स्मार्टफोन ( Smartphone ) भी बरामद की है। इंस्टाग्राम पर इनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। Olalekan Jacob Ponle, 'hushpuppi' के नाम से इंस्टग्राम पर फेमस हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Olalekan Jacob Ponle काफी लैविश लाइफ जीते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पीछे एक Lamborghini कार खड़ी है। बताया जा रहा है कि ये तस्वीर दुबई की है। वहीं, करीब एक महीने बाद इंस्टग्राम पर 'mrwoodbery' से फेमस शख्स को दुबई पुलिस ने पैसों की धोखाधड़ी और साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया।