नई दिल्ली। 90 के दशक में टीवी पर एक क्राइम शो शुरू हुआ था। उस दौरान यह शो 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के नाम से काफी मशहूर हुआ। शो इतना हिट हुआ कि इसके एंकर सुहैब इलियासी को लोग घर-घर जानने लगे। इस दौरान इलियासी शोहरत की बुलंदियों को छू रहे थे, फिर पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराया जाना उनके करीयर पर एक दाग दे गया। लेकिन ये सोचने वाली बात है कि कैसे अपने क्राइम शो के जरिए लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी छाप छोड़ने वाले इलियासी खुद ही क्राइम कर बैठे और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काटने लगे।