Jhansi Crime News: घटना यूपी के झांसी जिले की है। इस दिल दहलाने वाली घटना को एक हफ्ते का समय हो गया है। बात 24 जून की है। बिजौली निवासी संजीव रायकवार ने पत्नी रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह यहां से भाग निकला था। पुलिस उसकी तब से तलाश में जुटी थी।
झांसी प्रेमनगर के बिजौली इलाके में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करके दिल्ली भाग निकले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पिछले छह दिन से वह दिल्ली में था। आज गुपचुप तरीक से वह झांसी लौटा लेकिन, पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने आरोपी को ललितपुर रोड से देर-रात गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच के भोज में रोटी नहीं पहुंचने पर होटल में हुई चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के आरोप में मालिक अरेस्ट
24 जून को बिजौली निवासी संजीव रायकवार ने पत्नी रेखा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह यहां से भाग निकला था। पुलिस उसकी तब से तलाश में जुटी थी। वारदात के बाद वह सीधे दिल्ली भाग निकला। अपने साथ मोबाइल फोन भी लेकर नहीं गया था। इस वजह से पुलिस उसकी लोकेशन नहीं तलाश पा रही थी।
रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित की अगुवाई में गठित पुलिस टीम को उसे पकड़ने में कामयाबी मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी रेखा के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। मोबाइल पर बात करते समय उसे पकड़ा भी था। इसके बाद उसने उसका मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। वारदात के दिन उसने घर में मुर्गा बनाया।
यह भी पढ़ें: Crime News: ED अफसर बता कर छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन से लुटे 2 करोड़ रुपए, पुलिस ने किया अरेस्ट
खाना खाने के बाद वह पत्नी के साथ सोना चाहता था लेकिन, पत्नी राजी नहीं हुई। इस बात पर गुस्से में आकर उसने चाकू से गोद डाला। वहीं, परिजनों का कहना है कि संजीव के भी दूसरी महिला से संबंध थे। इसका रेखा विरोध करती थी। इस बात पर दोनों में बहस होती थी।