
बुलढाणा में महिला से गैंगरेप
Ferozepur gang-rape: पंजाब के फिरोजपुर से एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 4 आरोपियों ने महिला को किडनैप कर घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का फिरोजपुर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कार में जबरन बैठाकर किया गैंगरेप
28 साल की पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह फिरोजपुर से अपने गांव जा रही है। पीड़िता बस स्टाप अटारी पर उतरकर पैदल अपने गांव जा रही थी कि तभी 4 आरोपियों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया। जिसके बाद उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को फेंककर फरार हो गए।
3 नामजद समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज
महिला की तहरीर पर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को नामजद और 1 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर सोनू, गुरमीत सिंह व गुरमेज सिंह समेत 4 लोगों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Updated on:
19 Jun 2023 12:32 pm
Published on:
19 Jun 2023 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
