
लापता 8वीं क्लास की छात्रा की लाश रेलवे ट्रैक में मिली ( Photo - Patrika )
Crime News: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला गांव की रहने वाली 14 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची दो दिनों से लापता थी वहीं आज मासूम का शव बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर लावारिश हालत में मिला। संदिग्ध लाश की शिनाख्त पुलिस ने देविका वर्मा के रूप में की है। इधर मासूम के मौत की खबर पाकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना के बाद चिचोला गांव के लोगों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार देविका वर्मा 28 मार्च की रात पिपरिया स्थित अपने मामा के घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 29 मार्च को खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच 29 मार्च को ही बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था।
31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि बरामद शव देविका वर्मा का ही है। इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बताया जा रहा है कि देविका कक्षा 8वीं की छात्रा थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाईस्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उसकी माता आंगनबाड़ी में रसोइया के रूप में काम करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, लेकिन वे अपनी बेटी की पढ़ाई को लेकर गंभीर और सजग थे।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अगर समय रहते खोजबीन तेज की जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी संभावित पहलुओं-जैसे आत्महत्या, दुर्घटना या किसी आपराधिक साजिश-की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Crime News: बीच सड़क प्यार का The-End, बदमाशों ने लड़की के गर्दन पर चलाया चाकू, लिखकर बताई आरोपियों के नाम
Updated on:
31 Mar 2026 05:05 pm
Published on:
31 Mar 2026 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
