14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के सभी सदस्य गए थे बाहर, चोर कुंदी तोडकऱ ले गए गहने, नकदी

All the members of the house went out, the thieves broke the kundi, took away jewelry, cash, news in hindi, mp news, dabra news विवेक विहार कॉलोनी में एक सूने घर और दुकान को निशाना बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification
All the members of the house went out, the thieves broke the kundi, took away jewelry, cash, news in hindi, mp news, dabra news  विवेक विहार कॉलोनी में एक सूने घर और दुकान को निशाना बनाया।

घर के सभी सदस्य गए थे बाहर, चोर कुंदी तोडकऱ ले गए गहने, नकदी

डबरा. चोरों का साहस अब पुलिस कम नहीं कर पा रही है। इसी के चलते चोर लगातार एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विवेक विहार कॉलोनी में चोरो ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को एक सूने घर और दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने तीन दरवाजों की कुन्दी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, तीन तोला सोना और 18 हजार नकदी चोरी की है। घटना सिटी थाना क्षेत्र की है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन दरवाजों की कुंदी काटी
शमशेर सिंह निवासी अकबई बड़ी हाल निवास विवेक विहार कालोनी जो कि किराए के मकान में रहते है यह अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। चोरों ने सूने मकान पर धावा बोलते हुए तीन दरवाजों की कुन्दी काटी और प्रवेश किया।
दुकान से भी आठ हजार चोरी
चोरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी किए करीब तीन तोला सोना और 10 हजार रूपए की चोरी की है। मकान के नीचे दुकान से भी चोरों ने 8 हजार रूपए नकदी चोरी की। कुल डेढ़ लाख रुपए की चोरी होना बताई गई है।