डबरा

ररुआ गांव के नौ घरों में आगजनी, बुझाने में तीन दमकलें पांच घंटे जुटी रहीं

वृद्ध की मौत के मामले में तीन पर हत्या का मामला दर्ज Arson in nine houses of Rarua village, three fire engines worked for five hours to extinguish, news in hindi, mp news, datia news

2 min read
Dec 14, 2022
ररुआ गांव के नौ घरों में आगजनी, बुझाने में तीन दमकलें पांच घंटे जुटी रहीं

चीनोर.(डबरा). ररूआ गांव में मामूली विवाद के चलते ७२ वर्षीय अमर परिहार की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। घटना के बाद एक घर में रखे सिलेंडरों में लगी आग के बाद नौ घरों में आग से सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर एसपी अमित सांघी समेत पुलिस के अधिकारी पहुंचे और फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने आग पर करीब पांच घंटे बाद काबू पाया।

आरोपी कल्लू उर्फ बिहारी कुशवाह के घर में लगी आग से ट्रैक्टर ट्रॉली जल गया उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। अन्य आरोपी नीरज कुशवाह व होतम कुशवाह के मकान जल गए है जिससे गृहस्थी का सामान जल गया है। इसके अलावा समीप रहने वाले जगदीश कुशवाह का ज्यादा नुकसान हुआ है। उसके तीन घर आग से क्षतिग्रस्त हो गए है। गृहस्थी का सामान समेत भूसा बनाने वाली रीपर मशीन जल गई। पानी की मोटर व टेंट का सामान जल गया है। इसी के घर में दो सिलेंडर भी आग की चपेट में आने से ब्लास्ट हुए जिससे ज्यादा नुकसान हुआ। हरगोङ्क्षबद के मकान में आग लगने से उसकी दो बाइक जलकर खाक हो गई है।

गृहस्थी का सामान जल गया। राजेन्द्र कुशवाह की आग से एक बाइक जल गई मकान जल गया है। इसी प्रकार आग ने शिवचरण के घर को जला दिया। जिससे उसके घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया है। नुकसान के आंकलन के लिए पटवारी पहुंचे।

इसलिए हुआ विवाद
दरअसल सोमवार को सुबह अमरङ्क्षसह परिहार गांव में रहने वाले कल्लू कुशवाहा के घर के सामने से निकल रहा था। इसी बात पर कल्लू उर्फ बिहारी कुशवाह से विवाद हो गया। नीरज कुशवाह, होतम कुशवाह ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। मारपीट में बुजुर्ग अमरङ्क्षसह को गंभीर चोट आ गई। जिसे उपचार के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटनास्थल पर ये अधिकारी पहुंचे
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे, घटना के संबंध में जानकारी ली। गुस्साए लोगों को समझाया गया। इधर, फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ बिहारी को पकड़ लिया है। अमरङ्क्षसह की मौत मामले में पुलिस ने देर रात मृतक अमरङ्क्षसह के पुत्र रामनिवास परिहार की रिपोर्ट पर कल्लू उर्फ बिहारी कुशवाह, नीरज कुशवाह, होतम कुशवाह खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया था।

Published on:
14 Dec 2022 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर