3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन की राहत के बाद एक नया केस फिर आया सामने, एक परिवार छह सदस्यों की हुई छुट्टी

corona patient found in dabra : रोहिरा परिवार के कांटेक्ट ट्रेसिंग का केस बताया गया है। इस केस को मिलाकर अभी तक डबरा शहर में 30 कोरोना ......
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डबरा

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 27 May 2020, 10:47 AM IST

corona patient found in dabra

corona patient found in dabra

@ डबरा.

दो दिन की राहत मिलने पर बाद शहर में कोरोना संक्रमण का फिर से एक नया केस सामने आया है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाला युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। रोहिरा परिवार के कांटेक्ट ट्रेसिंग का केस बताया गया है। इस केस को मिलाकर अभी तक डबरा शहर में 30 कोरोना संक्रमण के केस हो चुके है। जिसमें104 साल की बुजुर्ग महिला और 70 साल के बुजुर्ग की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।

जिस युवक की मंगलवार को टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है उसकी मां एक दिन पहले स्वस्थ्य होकर घर वापिस आ गई है। बताया गया है कि जिस युवक की मंगलवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है उसकी 15 मई को सैंपलिंग के दौरान रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। एक परिवार में सक्रमण के केस बढऩे के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की गई थी इस दौरान इस युवक ने भी मां के साथ सैंपल दिए थे। लेकिन युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दो दिन पहले तबीयत बिगडऩे के चलते सोमवार को कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया, और मंगलवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। युवक सीए की पढ़ाई कर रहा है।

लगातार केस बढ़ रहे है खासबात यह है कि सबसे अधिक मामले ठाकुर बाबा रोड के है। इधर, एक परिवार के छह सदस्यों की भर्ती के दौरान रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वस्थ्य होकर वे घर लौट आए हैं। इधर, सिविल अस्पताल टीम ने बाहर से आए लोगों की शुक्लहारी, हथनौरा गांव के करीब 45 लोगों के सैंपल लिए है।