2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग से तीन किसानों की 10 बीघा में खड़ी फसल जलकर हुई राख

नहीं थम रहा आग लगने का सिलसिला

less than 1 minute read
Google source verification

डबरा

image

rishi jaiswal

Apr 12, 2020

आग से तीन किसानों की 10 बीघा में खड़ी फसल जलकर हुई राख

आग से तीन किसानों की 10 बीघा में खड़ी फसल जलकर हुई राख

चीनोर. क्षेत्र में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पथरियापुरा में आग लगने से तीन किसानों की 10 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ पहुंचे और जायजा लिया। आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार पथरियापुरा में नहर की पुलिया के पास दोपहर को अचानक गेहूं के एक खेत में आग की लपटें उठती आसपास कटाई कर रहे किसानों ने देखी। इस बात की जानकारी लगते ही गांव से भी ग्रामीण दौड़ पड़े। किसानों ने अपने स्तर से खेतों में लगी पानी की मोटरें चलाकर और हरी पत्तियों के झौरों से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान होतम सिंह जाटव की तीन बीघा, राम किशन जाटव की चार बीघा और माखन जाटव की तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के दौरान ग्रामीण फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी लेकिन वह आग बुझने के बाद पहुंची। जानकारी लगते ही तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर जायजा लिया। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया कि कोई भी नरवाई न जलाए अगर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान किसानों ने तहसीलदार से थाने पर फायर ब्रिगेड रखने की मांग की, जिस पर तहसीलदार ने कलेक्टर को अवगत कराने की बात कही।

Story Loader