1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी मनाकर घर लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक मृत

जौरासी घाटी के पास हुई घटना, बिलौआ थाना क्षेत्र का मामला The car of the youth returning home after celebrating the party overturned, one dead, news in hindi, mp news, dabra news

less than 1 minute read
Google source verification
पार्टी मनाकर घर लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक मृत

पार्टी मनाकर घर लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक मृत

डबरा. ग्वालियर झांसी हाइवे पर जौरासी घाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार युवक घायल हुए है। घटना देर रात की है, मामला बिलौआ थाना क्षेत्र का बताया गया है। ग्वालियर में मृतक का गुरुवार को पीएम हुआ। बताया जा रहा है कि यह पांचों दोस्त पार्टी मनाकर वापस लौट रहे थे।

कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी

अनुज साहू पुत्र कल्लू साहू (19) साल निवासी आरएसएस कार्यालय ढीमर मोहल्ला जो अपने साथी नीलेश साहू, राजू साहू, गौरव रावत, शशांक साहू के साथ ग्वालियर से पार्टी के आयोजन में भाग लेकर कार से लौट रहे थे। जौरासी घाटी के पास जैसे ही कार पहुंची। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। जिससे यह सभी लोग गंभीर लोग घायल हो गए।

ग्वालियर में पीएम किया

ग्वालियर में उपचार के दौरान अनुज साहू की मौत हो गई है। जबकि यह सभी लोग भर्ती होकर उपचार चल रहा है। अनुज का गुरुवार को ग्वालियर में पीएम किया गया।

Story Loader