4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डबरा में दो युवतियों की नदी में मिली लाश, दोनों के बंधे हुए थे हाथ

दोस्ती इतनी गहरी की दोनों साथ खाती थीं, साथ-साथ रहती थीं The dead bodies of two girls were found in the river in Dabra, both of them had their hands tied,news in hindi, mp news, dabra news

less than 1 minute read
Google source verification
डबरा में दो युवतियों की नदी में मिली लाश, दोनों के बंधे हुए थे हाथ

डबरा में दो युवतियों की नदी में मिली लाश, दोनों के बंधे हुए थे हाथ

भितरवार. पार्वती नदी में सोमवार को मिले भावना व शिवानी के शव के बाद उनके परिजनों का बुरा हाल था। वे समझ नहीं पा रहे थे कि दोनों ने ऐसा क्यों किया। दोनों पक्की सहेली थीं। मित्रता इतनी गहरी थी कि साथ में एक थाली में बैठकर खाना खातेे व साथ रहते थे।

दोनों कक्षा 12 वी की छात्राएं थीं

दो साल पहले भावना रावत (18) पुत्री रघुवीर रावत निवासी ग्राम खोर भितरवार में आगे की पढाई के लिए आई। शिवानी से स्कूल में मित्रता हुई और उसके मकान में किराए से रहने लगी। भावना और शिवानी दोनों कक्षा 12 वी की छात्राएं थीं। भावना अपने दो छोटे भाइयों के साथ रहने लगी।

परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी

बताते हैं कि दो दिन पहले दोनों लापता हो गई , इस संबंध में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन सोमवार को सुबह जब उन दोनों के शव मिले तो दोनों परिवार के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि दीपावली त्योहार के चलते भावना अपने गांव चली गई थी। लेकिन जब वह भितरवार लौटी तो उसके परिजनों ने कहीं अन्य जगह किराए से कमरा ले लिया था। हालांकि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।