
wife death in bike accident and husband injured badly
टेकनपुर/डबरा. ग्वालियर -झांसी हाइवे पर जौरासी घाटी में हनुमान मंदिर तिराहे के पास शनिवार की सुबह 9 बजे बाइक सवार शिक्षक दंपती के वाहन को ट्रक व यात्री बस ने ट्रक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।
ग्वालियर में रहने वाले सत्येन्द्र चौहान और उनकी पत्नी अर्चना चौहान शासकीय प्राथमिक विद्यालय कल्याणी में पदस्थ थे। दोनों पति-पत्नी बाइक से स्कूल जाते थे। शनिवार की सुबह 9 बजे रोज की तरह सत्येन्द्र अपनी पत्नी अर्चना को बाइक पर स्कूल ले जा रहा था। उनकी बाइक जौरासी घाटी में हनुमान मदिर तिराहे के पास पहुंची कि मंदिर की ओर से आ रही बस एवं ग्वालियर से डबरा की ओर आ रहे ट्रक ने दंपती की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे पति-पत्नी बुरी तरह जख्मी हो ।
पत्नी अर्चना को गंभीर चोटें आने से कुछ ही देर में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित बिलौआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा।
एक वर्ष पूर्व ही ग्वालियर हुए थे शिफ्ट: घटना में घायल हुए सत्येंद्र चौहान एवं उनकी पत्नी अर्चना चौहान मकोड़ा स्थित अपने मकान में रहते थे। बच्चों की पढ़ाई के चलते वह पिछले वर्ष की जून माह में ही ग्वालियर से शिफ्ट हुए थे और दोनों पति- पत्नी बाइक से अपनी ड्यूटी करने के लिए आते थे।
हेलमेट पहने हुए थे दोनों: शिक्षक दंपती जिस समय ग्वालियर से निकले थे उस समय बारिश हो रही थी जिसके चलते दोनों पति-पत्नी बरसाती बहनकर घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसके साथ ही पति तो हेलमेट लगाए था।
हुए बाइक चला रहा था साथही पत्नी भी हेलमेट लगाए हुए थी।
Updated on:
08 Sept 2019 05:12 pm
Published on:
08 Sept 2019 05:05 pm

बड़ी खबरें
View Allडबरा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
