
2005 flood officer meeting in the meeting alert
दमोह. मानसून 9 जून से संभावित है, तहसील स्तर पर ग्रामों की सूची बनाएं और कंट्रोल रूम स्थापित करें। इस आशय के निर्देश सोमवार को कलेक्टर विजय कुमार ने बाढ़ आपदा प्रबंधन संबंधी बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा बाढ़ के कारण क्या हैं, उन पर ध्यान दिया जाए और सभी विभाग मिलकर उन कारणों को हल करें। बैठक में बताया गया वर्ष 2005 में अति बाढ़ की स्थिति बनी थी। उन्होंने शहर की स्थिति भी जानी और तहसीलदार को प्रभावित क्षेत्रों की सूची देने निर्देशित किया।
शहर में जल प्लावन न हो
कलेक्टर ने कहा शहर में जल प्लावन न हो, इस संबंध में कार्रवाई करें। जहां जरूरत है सभी निर्माण एजेंसी मिलकर कार्य कराएं सिर्फ नगर पालिका का ही यह काम नहीं है। उन्होंने परियोजना अधिकारी नगरीय प्रशासन कपिल खरे से कहा किसी भी विभाग से जेसीबी लेकर काम कराएं। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत से भी ध्यान देने की बात कही।
मोबाइल ऑन रखने के निर्देश
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मोबाइल ऑन रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में बुलाया जा सके। कलेक्टर ने पीएचई और सीएमएचओ को पेयजल स्त्रोत उपचारित करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा बाढ़ की स्थिति में पुल-पुलियों पर बैरीकेट्स लगाए जाएं वएक कर्मचारी की ड्यूटी भीं साथ में लगाई जाये।
बांधों, तालाबों का निरीक्षण तत्काल करायें
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की पृथक-पृथक सूचियां तहसील स्तर पर तैयार करने की कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। बांधों, तालाबों का निरीक्षण तत्काल कराया जाकर आवश्यकता अनुसार सुधार कार्य कराया जाए। तालाब, नाली, ताल तलैया के अतिक्रमण चिंहित कर तत्काल हटाने निर्देश दिए। उन्होंने अतिवर्षा की स्थिति में यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की संभावना बन रही है तो स्थानीय स्तर से तहसीली व जिला स्तर पर दूरभाष द्वारा तत्काल सूचना भेजने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए।
आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण
आवश्यक सेवाओं के रख रखाव के लिए संचार के साधन, विद्युत प्रदाय, सड़क व पुल-पुलियों आदि के रख रखाब के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण, दवाएं व चिकित्सक दल आदि के बारे में दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए ब्लीचिंग पावडर, क्लोरीन टेबलेट, प्राइम पावडर आदि के पर्याप्त भण्डारण की व्यवस्था 15 जून के पूर्व करने के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके बजाज व मुख्य नगर पालिका अधिकारी कपिल खरे को निर्देशित किया।
52 तैराक और 5 वोट
ेकलेक्टर ने जिला सैनानी से कहा पिछले वर्षानुसार चिन्हित तैराकों की सूची अद्यतन कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यकता पडऩे पर उनसे संपर्क स्थापित कर आवश्यक सेवाएं प्राप्त की जा सकें। इस संबंध में वर्कशाप का आयोजन किया जाए। होमगार्ड अधिकारी ने 52 तैराक और 5 वोट के अलावा उपलब्ध उपकरणों की जानकारी दी।
दलों का गठन तहसील स्तरस पर
आपदा के दौरान उपयोग में आने वाली सामग्री की सूची तैयार कराई जाए। त्वरित क्षति आंकलन के लिए दलों का गठन तहसील स्तर पर करने निर्देश दिए गए। राहत कार्य में पारदर्शिता रखने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 अंतर्गत राहत सामग्री प्रदाय के लिए प्रभावितों की सूची तैयार करने तहसील स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने े मृत पशुओं को हटाने व मलवा हटाने की व्यवस्था के लिए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दलों का गठन करने निर्देशित किया। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को चैकलिस्ट अनुसार समय सीमा में विभाग से संबंधित जानकारी राज्य प्राधिकरण के बेव पोर्टल पर अपलोड करने निर्देश दिए।
Published on:
05 Jun 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
