2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौरईया मार्ग पर ऑटो पलटा, 8 लोग घायल, पहुंचाया अस्पताल

दमोह जिले के मडिय़ादो थाना क्षेत्र के चौरईया मार्ग पर रविवार को एक ऑटो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 घायलों का इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं मुन्नी आदिवासी और सुखनंदी को रविवार देर रात दमोह […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Aug 05, 2025

चौरईया मार्ग पर ऑटो पलटा, 8 लोग घायल, पहुंचाया अस्पताल

चौरईया मार्ग पर ऑटो पलटा, 8 लोग घायल, पहुंचाया अस्पताल

दमोह जिले के मडिय़ादो थाना क्षेत्र के चौरईया मार्ग पर रविवार को एक ऑटो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में 8 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 घायलों का इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं मुन्नी आदिवासी और सुखनंदी को रविवार देर रात दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायल मडिय़ादो थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो असंतुलित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Story Loader