
Budget 2026-27 (Photo Source - Patrika)
दमोह. गरीब और निम्न आय वर्ग के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का असर पिछड़े अंचल में साफ दिखाई देता है। दमोह जिले के शहरी स्लम से लेकर ग्रामीण इलाकों तक राशन, आवास और गैस सब्सिडी ने लोगों को देने का दावा तो किया जाता है, लेकिन असल में इसका लाभ भी राशन को छोड़कर बिजली और गैस में लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बजट से गरीब लोगों को सबसे ज्यादा आस है कि उनके के लिए शर्तों और सब्सिडी से दूर कुछ अधिक सोचने की जरूरत सरकार को है।
-राशन से गुजर बसर, लेकिन आमदनी जस की तस
जिले के कई ग्रामीण परिवारों की थाली आज भी सरकारी राशन पर निर्भर है। मुफ्त गेहूं चावल मिलने से भूख की चिंता कम हुई है, लेकिन रोजगार के अभाव में परिवार की आय नहीं बढ़ी है। राशन मिल जाता है, पर काम पूरे महीने नहीं मिलता। बच्चों की फीस और दवा के लिए निम्न आय वाले परिवारों को कर्ज लेना पड़ता है।
क्या कहते है लोग
Updated on:
16 Jan 2026 10:30 am
Published on:
16 Jan 2026 10:30 am
