
एमपी में अलसुबह 5 बजे इंकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, देखकर दंग रह गए लोग
दमोह. मध्यप्रदेश के दमोह जिले में गुरुवार अलसुबह इंकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई होते देख हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि जिन लोगों को लोग दबंग और प्रभावशाली मानते थे, उन लोगों पर आयकर विभाग का डंडा चलना किसी हैरानी से कम नहीं है। ऐसे में जहां एक और विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि अब ऐसे लोगों पर एक के बाद एक कार्रवाई हो सकती है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार अलसुबह करीब 5 बजे इंकम टैक्स विभाग की टीम कई चार पहिया वाहनों से दमोह पहुंची, यह टीम सीधे शहर के होटल एवं शराब व्यवसायी शंकर राय और कमल राय के ठिकानों पर पहुंची तो अच्छे अच्छों की नींद उड़ गई। क्योंकि टीम ने पहुंचते ही चारों और से घेराबंदी कर ली और किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया व किसी अन्य को अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि यह कार्रवाई कितनी बड़ी होगी।
लोकल पुलिस को भी नहीं जानकारी
इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं थी, जानकारी मिलने पर सुबह करीब सात बजे स्थानीय पुलिस पहुंची और वहां व्यवस्थाओं पर नजर रखी, हालांकि इंकम टैक्स विभाग की टीम ने पहले ही पूरे क्षेत्र को कैप्चर कर लिया था।
जानकारी के अनुसार कमल राय के घर पर इंकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है, बताया जाता है कि इनके शराब, होटल सहित ट्रांसपोर्ट और कई धंधे हैं, इसी दौरान कुछ दस्तावेज जलाने की भी जानकारी आ रही है, यह भी संदेह किया जा रहा है कि नोट भी जलाए जा सकते हैं या कोई प्रमुख दस्तावेज हो, फिलहाल इंकम टैक्स विभाग की टीम भी कुछ बोल नहीं रही है।
भाजपा से पूर्व नपाध्यक्ष रहे हैं कमला राय
शराब कारोबारी शंकर राय के भाई भजपा से पूर्व नपा अध्यक्ष रहे कमला राय के घर पर भी जांच जारी, साथ ही शंकर के दो अन्य भाइयों के घर भो जांच जारी है। इन सभी का प्रमुख व्यवसाय शराब, बसें संचालन के अलावा साहूकारी का है। इनसे करोड़ों की बेनाम संपत्ति बरामद होने की उम्मीद अधिकारियों ने जताई है। टीम प्रमुख अपर आयुक्त मुनमुन शर्मा का कहना है जांच जारी है जो काफी वक्त तक चल सकती है।
आयकर विभाग ने 4 भाईयों के 12 ठिकानों पर मारा छापा
आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह 5 बजे राय चौराहा व ओवर ब्रिज के पास बड़ा छापा मारा है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें एक ही समय सभी जगह पहुंची थीं। राय चौराहा स्थित बड़े भाई शंकर राय, मंझले भाई कमल राय, व सबसे छोटे भाई राजू राय के ठिकाने पर टीम पहुंची थी। वहीं संझले भाई संजय राय के निवास संजय पैलेस पर टीम पहुंची हैं। इन चारों भाईयों के पास शराब, वियरबार, साहूकारी, पेट्रोल पंप, बस व ट्रक का व्यवसाय है। बताया जा रहा है कि इनके एक भाई संजय राय की एक फाइव स्टार होटल जबलपुर में भी बन रही है। आइटी सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग को आशंका है कि यहां करोड़ों की नकदी मिल सकती है। साथ ही बेनामी संपत्ति के दस्तावेज भी मिलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इनकम टैक्स ने कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग जबलपुर उपायुक्त मुनमुन शर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे से आयकर विभाग ने जांच शुरू की है। उपायुक्त मुनमुन शर्मा सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच राय परिवार के 12 ठिकानों पर पहुंची हैं। मुख्य कार्रवाई 4 ठिकानों पर चल रही है। परिवार के लोगों के मोबाइल जमाकर लिए गए हैं, किसी को बात नहीं करने दी जा रही है। आइटी सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई लंबी खिंच सकती है।
Updated on:
06 Jan 2022 11:36 am
Published on:
06 Jan 2022 09:12 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
