1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसपास झमाझम बरसे बदरा, शहर में सिर्फ ठंडी हवा और ओस रूपी बारिश

आसपास झमाझम बरसे बदरा, शहर में सिर्फ ठंडी हवा और ओस रूपी बारिश

3 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Jun 25, 2023

आसपास झमाझम बरसे बदरा, शहर में सिर्फ ठंडी हवा और ओस रूपी बारिश

आसपास झमाझम बरसे बदरा, शहर में सिर्फ ठंडी हवा और ओस रूपी बारिश

दमोह. मॉनसून के इंतजार में लोगों को सिर्फ आसमान में बादल ही नजर आ रहे हैं। जिससे मौसम में नमी तो हो गई है, लेकिन बारिश सिर्फ बूंदाबांदी ही हो रही हैं। रविवार की दोपहर ही कुछ इस तरह के नजारे आसमान में देखने मिले, जिससे झमाझम तेज बारिश होने के आसार नजर आए, लेकिन आधा घंटे बाद बादल आगे रुख कर लिए और शहर में सिर्फ ठंडी हवा और बूंदाबांदी ही छोड़कर चले गए। जबकि उपनगरीय क्षेत्र में झमाझम बारिश होती रही। बताया गया है कि जब दमोह शहर में सड़कें सूखी पड़ी थीं, तब हटा नाका से इमलाई क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही थी, जिसे लोग मॉनसून की बारिश के रूप में देख रहे थे। करीब आधा घंटे तक यहां इस तरह की बारिश हुई, जिससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। इस दौरान बारिश में छिके लोग जैसे ही दमोह शहर में पहुंचे, तो उन्हें सड़के सूखी दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार आसमान पर काले बादलों से शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन आसपास ही बारिश हो गई। शहर में बंूदाबादी ही हुई है। बता दें कि रविवार और सोमवार को विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। रविवार को दिनभर सूर्य आसमान में चमकता रहा। जिससे अधिकतम मौसम ३७.५ और न्यूनतम २७.० दर्ज किया गया है। अब तक जिले में १५ मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी हैं।

एक घंटे की झमाझम बारिश से चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोगों को मिली राहत
तेंदूखेड़ा. भीषण और चिपचिपाहट वाली गर्मी के बीच रविवार की शाम तेंदूखेड़ा और आसपास झमाझम बारिश हुई। शाम से शुरू हुई बारिश रात करीब ६ बजे तक जारी रही। पहली ही तेज बारिश में शहर पानी-पानी हो गया। वहीं लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश से शहर में कई जगह जल भराव की स्थिति भी बन गई। जबकि नगरपालिका की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। तेज गडग़ड़ाहट के साथ हुई बारिश के दौरान हवा नहीं चलने से पानी जमा हुआ नजर आया। इसे लोग प्री-मॉनसून के रूप में भी देखते नजर आए। रविवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में छाए काले बादल शाम पांच बजे से बारिश शुरू हुए। शुरू से ही हुई तेज बारिश शाम ६ बजे तक जारी रही
तेंदूखेडा में शाम ५ बजे के बाद झमाझम बारिश हुई इससे पूरा नगर जलमग्न हो गया। जहां रविवार को ५ बजे से शुरू झमाझम बारिश का दौर देररात तक जारी रही। तेंदूखेड़ा में सुबह से बादल छाए रहे और चिपचिपाहट वाली गर्मी से हलाकन रहे। आसमान में काले बादलों का डेरा जमना शुरू हो गया फिर ढलती रात तक झमाझम बारिश का दौर चलता रहा। जिसने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। करीब ५ बजे से शुरू हुई बारिश खबर लिखे जाने तक जारी रही। इससे सड़कों पर बारिश का पानी भर गया तीखी गर्मी के बाद शुरू हुई। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हुआ और तो वहीं हवाओं में ठंडक घुल गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया। हालात ये रहे कि वहीं बारिश के बाद मच्छरों का भी आतंक बढ़ गया। जहां लोग मच्छरों से परेशान होते हुए दिखाई दिए। साथ ही मौसमी बीमारियों के कारण अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं रविवार को तेंदूखेडा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का दौरा चलता रहा।

Story Loader