
MP News :मध्य प्रदेश के दमोह शहर में बीती रात आयोजित एक बर्थडे पार्टी में गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, इस फायरिंग की चपेट में आकर महिला डांसर भी घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला डांसर के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में खास बात ये है कि इस गोलीबारी का आरोप विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष पर लगा है। फिलहाल, दमोह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल मामला जिले के हटा थाने के रोसरा गांव का है, जहां धन सिंह नामक शख्स के घर पर जन्मदिन पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था। इस हाईप्रोफाइल बर्थडे पार्टी में शहर के पार्टी में बड़े इंतजाम किए गये और इलाके के तमाम नामवर लोगों को बुलाया गया। लोगों के मनोरंजन के लिए महिला डांसरों का नाच गाना भी रखा गया। पार्टी में आए लोग डीजे की धुन में डांसर्स के साथ नाच रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और अफरातफरी मच गई।
फायरिंग के बाद फ्लोर पर नाच रही एक डांसर गिरी पड़ी और उसके एक पैर का पंजा फट गया और खून निकल रहा था। लोगों ने देखा तो मालूम हुआ कि, डांसर को गोली लगी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
मामले को लेकर आयोजनकर्ता का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बबलू राय के साथ उसके कुछ साथी आए थे। उसी ने अपनी बंदूक से गोली चलाई है। फिलहाल, गोली चलाने का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Updated on:
22 Dec 2024 03:56 pm
Published on:
22 Dec 2024 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
