
दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह में एक कुंए का दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई, और 35 लोग बीमार हो गए जिनका इलाज जारी है। गांव के लोग पानी के पीने के बाद उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए थे। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मोह के बांदकपुर में खंचारी हरदुआ चुंगल गांव में एक कुंए से ही पानी लिया जाता है। इस कुंए का पानी पीने से अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी और जब तक लोगों को समझ में आता तब तक दो लोगों की तो जान चली गई। जांच में पता चला है कि कुंए के पास के खेत में कीटनाशक का छिड़काव किया गया था बारिश के बाद खेत का कीटनाशक युक्त पानी बहकर कुंए में चला गया, इसलिए गांव में लोगों की हालत खराब हो गई।
बताय़ा जा रहा है कि कुंए का दूषित पानी पीने से दो लोगों की तो मौत हो गई, वही 35 लोग अभी बीमार हैं। इनमें से आठ लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि चिकित्सकों के मुताबिक भर्ती लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। गांव में अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से और मौत की खबर से प्रशासन भी हरकत में आ गया। पीएचई विभाग की टीम ने कुंए के पानी के सेंपल ले लिए हैं।
खंचारी हरदुआ चुंगल गांव में हुई घटना के पीछे खेतों का कीटनाशक छिड़कना बताया जा रहा है। यही पानी बारिश के चलते कुंए में चला गया और इस कुंए पानी पीने वाले बीमार हो गए। दरअसल पूरा गांव इसी कुंए का पानी पीता है। बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने से एक 80 वर्ष के बुजुर्ग और एक महिला की मौत हो गई है।
ग्रामीणो के मुताबिक गांव में एक ही कुंआ है, जिससे पूरा गांव पानी पीता है। गांव में 250 परिवार रहते हैं। हालांकि इस गांव में सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना नल-जल योजना का लाभ भी नहीं मिला है। आदिवासी बाहुल्य गांव में पीने का पानी इसी कुंए से उपलब्ध होता है।
Published on:
28 Jul 2022 03:23 pm

बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
