दमोह. जिले के मड़ियादो निवासी प्रेमनारायण, जो वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट पर मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी ही पत्नी मानसी चढ़ार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। प्रेमनारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोनम रघुवंशी हत्याकांड जैसा हाल कर देने की धमकी की बात कह रहा है।