
रहवासी क्षेत्र में 6 माह से बन रहे थे देशी कट्टा, रिवॉल्वर और पिस्टल, भांडा फोड़ हुआ
-पुलिस ने 14 नग हथियार किए जब्त, कुछ अधवने हथियार, बनाने की मशीन, सामग्री भी जब्त, तीन गिरफ्तार
दमोह. सिटी कोतवाली से महज २ किमी दूर घनी आबादी क्षेत्र चैनपुरा में अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। जिस पर दबिश मारते हुए पुलिस ने 14 नग देशी कट्टा, रिवॉल्वर, छकड़ी, पिस्टल जब्त किए हैं। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हथियार बनाने की सामग्री और कुछ अधबने हथियार भी बरामद किए हैं। इधर पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों की रिमांड मांगी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों का कनेक्शन पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र सहित आसपास भी हो सकता है। साथ ही जिन लोगों को अवैध हथियार बेचे गए हैं, उन तक भी पहुंचा जा सकता है। इसके लिए टीम मामले में लगातार विवेचना और धरपकड़ जारी रहेगी।
Published on:
03 Jan 2025 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
