
Elections Pink Booth Women New Initiatives
दमोह. गुलाबी रंग महिलाओं के लिए पसंद हैं और वह इसकी ओर आकर्षित होती हैं। चुनाव आयोग इस बार सर्वाधिक वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी प्रयास के तहत जहां महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं पहली बार महिलाओं की ड्यूटी भी लगाई गई हैं, जिससे पीठासीन अधिकारी के रूप में महिलाएं नजर आएंगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए जहां केंद्र और राज्य सरकारों ने प्रयास किए हैं, वहीं महिलाओं के वोट सशक्तिकरण के लिए अब निर्वाचन आयोग प्रयास कर रहा है। हालांकि इसके पीछे चुनाव आयोग का मकसद है कि प्रत्येक पुरष व महिला मतदाता को पिंक बूथ पर पहुंचने पर सुखद अनुभव हो, लेकिन मुख्य पहलू यह है कि बूथ पर महिलाओं का वोट प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़े।
क्या है पिंक बूथ
भारत में पहली बार पिंक बूथ की शुरुआत पूर्व चुनाव आयोग नसीम जैदी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में की थी। पिंक बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सिर्फ महिलाएं होती हैं। ये बूथ बनाए तो महिलाएं के लिए गए हैं, लेकिन पुरुष भी यहां जाकर वोट डाल सकते हैं। इन बूथों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कपड़ा, टेबल, क्लॉथ, गुब्बारे से लकर हर कुछ गुलाबी रंग का होता है। यहां बच्चों के लिए खेलने के लिए भी जगह होती है और वह भी गुलाबी रंग की होती है।
755 महिला कर्मी आज से होंगी ट्रेंड
पिंक बूथ के साथ पुरुष कर्मचारियों की कमी देखते हुए पहली बार विधानसभा चुनाव में जिले की 755 महिलाओं की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। माना जा रहा है कि इस बार चारों विधानसभा में चुनाव कराने के लिए 10 हजार कर्मचारियों की आवश्यकता है, लेकिन कर्मचारियों की भारी कमी है और इसके अलावा इस बार चुनाव आयोग महिलाओं के पिंक बूथ बनाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए सोमवार व मंगलवार को स्थानीय पॅालीटेक्टिनक कॉलेज में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जो तीन सत्रों में दी जाएगी।
शहर में नजर आएंगे 100 पिंक बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जयरमन पिंक बूथ को लेकर काफी संजीदा हैं, अकेले दमोह विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 100 पिंक बूथ बनाने की तैयारी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा की जा रही है। इसके अलावा पिंक बूथों को तहसील स्तरीय पर बनाया जाएगा। जिनमें केवल महिला अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती ही की जाएगी।
बिहार चुनाव में बढ़ा था वोट प्रतिशत
चुनाव आयोग पिंक बूथ की अवधारणा इसलिए भी लेकर आ रहा है कि बिहार चुनाव में जहां-जहां पिंक बूथ बनाए गए थे वहां महिलाओं का वोट प्रतिशत भी बढ़ा था। जिससे महिलाओं की सर्वाधिक भागीदारी के लिए पिंक बूथ चुनाव आयोग असरकारक कदम मान रहा है, इसी रणनीति पर इस बार भी पिंक बूथों का निर्माण करने की तैयारी की जा रही हैं।
Published on:
15 Oct 2018 09:25 am

बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
