8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस दिनों के भीतर 5 डिग्री लुढ़का पारा

मौसम जानकारों के अनुसार दीपावली पर्व से सर्दी का मौसम पकड़ेगा जोर

2 min read
Google source verification
दस दिनों के भीतर 5 डिग्री लुढ़का पारा

मौसम में गुलाबी ठंडक

दमोह. पिछले दस दिनों से जिले में बारिश नहीं हुई है। माना जा रहा है कि बारिश के मौसम की विदाई हो चुकी है और सर्दी का मौसम शुरु हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से ठंडक का अहसास भी वातावरण में होने लगा है। खासतौर से अलसुबह व रात के समय मौसम में गुलाबी ठंडक घुली रहती है जो ठंड का अहसास करा रही है। इसके अलावा ओस की बूंदे भी जमीन पर नजर आने लगीं हैं। मौसम जानकारों का कहना है कि आगामी पंद्रह दिनों के भीतर दीपावली पर्व से सर्दी का मौसम जोर पकड़ेगा। वहीं वयोवृद्ध बताते हैं कि इस बार भरपूर बारिश होने की वजह से तेज ठंड होगी।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ जगदीश सोनी ने बताया है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर पारा 5 डिग्री गिरा है। तापमान में गिरावट आने का सिलसिला शुरु हो चुका है जो आगे और भी कम होगा। जगदीश सोनी ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है और बारिश होने के किसी तरह के संकेत नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा व न्यूनतम 21.5 डिग्री रहा। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को तापमान 33.2 डिग्री अधिकतम व न्यूनतम 21.2 डिग्री दर्ज हुआ था।
मौसम ने बढ़ाई सैरसपाटा करने वालों की संख्या
सुबह के समय शहर के सर्किट हाऊस पहाड़ी पर सैर सपाटा करने वालों की संख्या में भी पिछले एक सप्ताह के भीतर बढ़ोत्तरी हुई है। सर्किट हाऊस पर रोजाना सैर करने वाले जितेंद्र सोनी ने बताया है कि शाम के ०४ बजे से घूमने वालों का सर्किट हाऊस पहाड़ी पर पहुंचने का क्रम शुरु हो जाता है और रात करीब ०९ बजे तक जारी रहता है। इसी तरह सुबह करीब ०४ बजे से लोग यहां पहुंचने लगते हैं। मौसम में हुए बदलावा का असर सैर करने वालों की तादाद में हुई बढ़ोत्तरी के रुप में देखने को मिल रहा है। व्यायाम करने वाले लोग, स्वच्छ हवा लेने वाले, वृद्ध महिला पुरुषों ने अपनी घूमने की दिनचर्या पहले की तरह ही शुरु कर दी है। बारिश की वजह से कई लोगों ने घूमना बंद कर दिया था जो अब पुन: पहाड़ी पर पहुंचने लगे हैं।
दुकानदारों ने की गर्म कपड़ों की खरीदी
शहर के कपड़ा शोरुम संचालक गोलू असाटी ने बताया है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए कपड़े की खरीदी अधिकांश दुकानदारों द्वारा कर ली गई है। मौसम को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है कि इस साल सर्दी का अच्छा मौसम रहेगा जिसका असर गर्म कपड़ों की खरीदी में देखने को मिलेगा। दुकानों पर अब गर्म कपड़ों के ग्राहक भी पहुंचने लगे हैं। दीपावली पर्व होते ही दुकानें गर्म कपड़ों से सजी नजर आने लगेंगी।