1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला पुलिस अधिकारियों ने चलाया बलात्कारी के अवैध मकान पर बुल्डोजर, किया जमींदोज

७५ लाख रुपए कीमत की सरकारी जमीन पर किया था कब्जापहली बार महिला अधिकारी बुल्डोजर ऑपरेट करतीं नजर आईं

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Atul Sharma

Mar 09, 2023

महिला पुलिस अधिकारियों ने चलाया बलात्कारी के अवैध मकान पर बुल्डोजर, किया जमींदोज

महिला पुलिस अधिकारियों ने चलाया बुल्डोजर

दमोह/ रनेह. गुरूवार को महिला पुलिस अधिकारियों ने बुल्डोजर चलाकर दो नाबालिगों के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार के चार में से एक आरोपी के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। जिस समय महिला पुलिस द्वारा बुल्डोजर चलाकर कब्जा हटाया जा रहा था उस समय भारी भीड़ एकत्र हो गई थी।

अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के हिनमतपटी रोड पर शासकीय भूमि करीब 7500 वर्ग फुट जिसमें एक कच्चा मकान और खेत कीमत करीब 75 लाख कीमत की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। यह कार्रवाई एसडीएम अभिषेक ठाकुर, हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार विजय चौधरी के नेतृत्व में हुई। वहीं कब्जा हटाए जाने के दौरान बुल्डोजर की स्टीयरिंग रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी संभाल रहीं थीं, तो वहीं उपनिरीक्षक नित्या त्रिपाठी, उप निरीक्षक वंदना गौर और उप निरीक्षक महमूदा बानो सवार थीं। साथ ही रनेह थाना पुलिस के अलावा मडिय़ादो, गैसाबाद, हटा थाना पुलिस बल व राजस्व विभाग के पटवारी हरिशंकर सोनी, देवेंद्र पटैल, नितिन नामदेव मौजूद रहे।
घटना के संबंध में सब इंस्पेक्टर प्रसीता कुर्मी ने बताया नाबालिग के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया एक आरोपी ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया था, जिसे महिला पुलिस बल ने कमान संभालते हुए अतिक्रमण को हटवाया है।
बता दें कि घटना का शिकार दो नाबालिग एक बालक और बालिका शिकार हुई थी। आरोपियों ने घटना को तीन साल पहले अंजाम दिया था। आरोपियों ने घटना के दौरान बलात्कार का वीडियो भी बना लिया था, जो तीन साल बाद सामने आया और आरोपियों के खिलाफ मार्च २०२३ के पहले सप्ताह रनेह थाना में दुराचार का प्रकरण दर्ज किया गया था।

Story Loader