
पुष्पेंद्र तिवारी
तीन जिलों की सीमा में बसा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चार शावकों के जन्म हुआ है। इन शावकों को बाघिन राधा की बेटी एन-12 ने जन्मा है। जंगल से शावकों के जन्म की इससे पहले नौरादेही में बाघों की संख्या 16 थी, जो चार नए सदस्यों के आने पर 20 हो गई है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाघिन एन 12 को चार शावकों के साथ देखा गया है।
रिजर्व के लिए शुभ संकेत
हाल ही में हुई घोषणा के बाद रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व बनाया जा रहा है। ऐसे में नौरादेही में बाघ सदस्यों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को टाइगर रिजर्व की सफलता के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। वहीं प्रबंधन को उम्मीद है कि कुछ दिनों में ही फिर दोबारा जंगल में अन्य बाघिनों के नए शावकों की दहाड़ सुनाई देगी।
अच्छी खबर मिली है, जिसके लिए टीम शावकों की निगरानी के लिए लगी हुई है। जल्द ही शावकों के जन्म से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।
ए अंसारी, डीएफओ नौरादेही
Updated on:
25 Nov 2023 10:01 am
Published on:
25 Nov 2023 09:54 am

बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
