5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य विद्यासागर के अवतरण दिवस पर गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन

धार्मिक कार्यक्रमों का किया आयोजन दमोह. आचार्य विद्यासागर व आचार्य समयसागर के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम बीती रात भाईजी मंदिर के परिसर में मनाया गया। जिले देर रात तक अलग-अलग गरबा गु्रप ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूरा माहौल आचार्य मय हो गया और सभी आचार्य विद्यासागर के जय-जयकार लगाते हुए […]

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Oct 19, 2024

गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन

गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन

धार्मिक कार्यक्रमों का किया आयोजन

दमोह. आचार्य विद्यासागर व आचार्य समयसागर के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा महोत्सव का कार्यक्रम बीती रात भाईजी मंदिर के परिसर में मनाया गया। जिले देर रात तक अलग-अलग गरबा गु्रप ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूरा माहौल आचार्य मय हो गया और सभी आचार्य विद्यासागर के जय-जयकार लगाते हुए नजर आए। एक के बाद एक अलग-अलग धार्मिक गीतों पर ग्रुप ने प्रस्तुतियां दीं। सभी ने अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुतियां दीं, जिसे सभी ने सराहा। भाईजी मंदिर ग्रुप के सदस्यों की प्रस्तुति ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

इसके पूर्व सर्वप्रथम 48 दीपों से संगीत में भक्तांमर पाठ का आयोजन किया गया। पाठशाला के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। दोनों महाआरती कर्ताओं ने मंच से आचार्य गुरुवर की 79 दीपों से भव्य आरती की। मंत्री लखन पटेल, कलेक्टर सुधीर कोचर ने दीप प्रज्ज्वलित कर आचार्य गुरुवर के चित्र अनावरण किया गया। भाईजी मंदिर की महिला मंडल व एसजेएम म्यूजिकल ग्रुप ने संगीतमय मंगलाचरण और निवि जैन ने नृत्य प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में आठ ग्रुपों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भाईजी मंदिर ,द्वितीय स्थान बड़ामंदिर, तृतीय स्थान टंडन बगीचा दमोह को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में धारा धगट, निभा जैन, प्रियंका जैन रहीं। कार्यक्रम में दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारी कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम अध्यक्ष पवन कुमार जैन अध्यक्ष दिगंबर जैन भाईजी मंदिर प्रबंधकारिणी समिति का संपूर्ण योगदान रहा। संचालन सुमित आर्जव ने किया।