
Hemp came from Orissa to sell Damoh, the police caught the ganja for
दमोह. सिटी कोतवाली थानांतर्गत कचौरा बाजार क्षेत्र में उड़ीसा के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से १५ किलो गांजा बरामद किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया। खास बात यह है कि कोतवाली पुलिस ने चौथी बार अवैध गांजा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
कोतवाली थाना प्रभारी एचआर पांडेय ने बताया है कि इस समय जिले भर में एसपी विवेक सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कचौरा बाजार क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार सुबह की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से १५ किलो गांजा जब्त किया गया है।
एचआर पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खड़े होकर ग्राहक का इंतजार करने को लेकर जब सूचना मिली तो मौके पर जाने के लिए टीम गठित की गई जिसमें एसआई मनोज यादव, एसआई संदीप दीक्षित, आरए पांडेय, एएसआई बीआर पटेल, प्रधान आरक्षक मलखान सिंह, आरक्षक आकाश पाठक, घनश्याम, राजेश गौर, राम पाठक के साथ जाकर घेराबंदी करके सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से अलग-अलग रखे गए गांजा को जब्त किया गया। आरोपी राहुल यादव पिता रामसूत यादव, सूरत सिंह पिता जगत सिंह, बिरजू कुमार पंडित पिता माणिक चंद्र पंडित, गजाधर सिंह पिता मुन्ना सिंह राजपूत, दिलीप कुमार पाती पिता गगन बिहारी पाती, पद्मश्री प्रियरंजनदास पिता बलराम दास को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 15 किलो गांजा जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछतांछ में बताया कि वह सिंग्रामपुर क्षेत्र में रहने वाले किसी छोटू नामक व्यक्ति को १० हजार रुपए किलो में बेेच रहे थे। जिससे बात हो चुकी थी। आरोपियों ने राउरकेला से अवैध गांजा लाने की बात स्वीकार की है। जिसमें अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पता कर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
21 Sept 2019 09:55 pm

बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
