4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवता शर्मसार: यहां बचाने के लिए चीखता रहा ड्राइवर, लोग टैंकर से लूटते रहे दूध

दमोह जबलपुर हाईवे के मुठिया तिराहा पर दूध से भरा टैकर अनियत्रित होकर पलटा

6 min read
Google source verification
hindi story of embarrassment to humanity after milk tanker accidented

The tanker filled with milk on the Mithiya Tiraha of Damoh Jabalpur Highway, flipped through unregulated

दमोह/बनवार. जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के मुठिया तिराहा पर गुरुवार देर शाम पांच महावीर मिल्क दूध डेयरी के लिए दूघ कलेक्ट करके जा रहा टैंकर खाई में जाकर पलट गया। बताया गया है कि टैंकर क्रमांक एमपी 20 एचवी 2750 दमोह जबलपुर हाईवे के मुठिया तिराहा पर बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क किनारे पलटे टैंकर में चालक के दोनों पैर दब गए थे। चालक को निकालने के लिए लोग मदद करने भी पहुंचे पर वह सफल नहीं हो पा रहे थे। बाद में पोकलिन मशीन से ट्रक को सीधा करने के बाद चालक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।
बर्तनों में भरकर दूध ले जाते रहे ग्रामीण-
टैंकर के पलटने के बाद दूध पूरा खाई में गिरता जा रहा था। जिसे बहता देख लोग अपने बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने अपने बर्तनों में दूध भरा और घर ले गए।
घटना की सूचना पर स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचा था। एसडीओ एसके पाली भी मौके पर आ गए थे। चालक को को पोकलिन मशीन से ट्रक से निकालकर उसकी जान बचाने उसे तुरंत ही वाहन १०८ की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मनीष मिश्रा-थाना प्रभारी नोहटा

बाइक १०८ वाहन से टकराई तो बाइक चालक ने दो घंटे तक रोके रखी एंबुलेंस,-

जिले के पटेरा क्षेत्र में एक वाहन १०८ व एक बाइक की टक्कर हो गई। गुरुवार दोपहर हुई इस के बाद करीब २ घंटे तक वाहन को बाइक चालक ने रोके रखा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से २ हजार रुपए बाइक चालक को देने के बाद एंबुलेंस को जाने दिया। घटना को लेकर ेएंबुलेंस चालक मुवीन खान ने बताया कि एक नवजात बच्चे की तबियत खराब थी, जिसे लेने पटेरा से मंगोलपुर जा रहा था। इसी बीच वहां पर बाइक चलाता एक युवक कान में एयरफोन लगाकर आगे जा रहा था। एंबुलेंस का हॉर्न बजाने के बाद भी साइड नहीं दी और अचानक सामने आ गया। जिससे उसकी बाइक का माक्स टूट गया। इस बीच आरोपी राजू पटैल ने एंबुलेंस रोक ली और आगे नहीं जाने दिया। इस बीच डायल - १०० सहित पटेरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंची। लेकिन इस दौरान करीब दो से ढाई घंटे तक का समय लग गया। बाद में एंबुलेंस संचालक ने जब २ हजार रुपए उसकी बाइक सुधरवाने के दिए तब कहीं एंबुलेंस को आगे जाने दिया।
फिल्म 'जिंदगी का सफरÓ न्यायालय में प्रदर्शित -
जिला न्यायालय परिसर में एक शॉर्ट फिल्म 'जिंदगी का सफरÓ का प्रसारित किया गया। न्यायालय के ही सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा निर्देशित फिल्म प्रमोशन के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम दिनकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला न्यायालय दमोह में रीडर ग्रेड वन के पद पर पदस्थ रहे सेवानिवृत्त राजेश शर्मा द्वारा निर्मित लघु फिल्म 'जिंदगी का सफरÓ कर्मचारियों के जीवन पर आधारित फिल्म रही। जिसमें कर्मचारियों की परेशानी से लेकर अन्य फिल्मांकन किया गया था। इस दौरान सभी न्यायाधीशगण व अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज सहित सभी अधिवक्ता सदस्यों व न्यायालयीन कर्मचारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन फिल्म के निर्माता निर्देशक राजेश शर्मा ने किया।
अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर 3 लोग गम्भीर रूप से घायल
मडिय़ादो थाना क्षेत्र के बर्धा मार्ग पर पंप हॉउस समीप एक अनियंत्रित ऑटो सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक महिला सहित 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि तिंदनी निवासी परमलाल अहिरवार अपनी भाभी व भतीजे को लेकर साप्ताहिक बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे गंभीर चोटें आने पर हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हंसिया मारकर किया घायल

जिले के बटियागढ़ थानांतर्गत हिम्मतपुरा गांव निवासी एक युवक को हंसिया मारकर गंभीर चोट पहुंचाई। मामले में पुलिस ने बताया है कि संता पिता प्यारेलाल आदिवासी (२५) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी भरत लाल पिता जवाहर सींग आदिवासी निवासी हिम्मतपुरा ने रंजिश के चलते सिर पर हंसिया मारकर गंभीर चोट पहुंचाई। जिसके खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
फंदे से लटकर दी जान-

जिले के हटा थानांतर्गत बनगांव निवासी एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामले में पुलिस ने बताया है कि अमर पिता हरीशंकर पटैल (२४) निवासी बनगांव ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर जान दे दी। जिसमें मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
परिणाम की चिन्ता किए बिना प्रतियोंगिता में भाग लें विद्यार्थी-न्यायाधीश-
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन व जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीराम दिनकर के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के अधिकारों, मूल कर्तव्यों एवं बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित किया गया था। शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवराज सिंह गवली, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चैरसिया, विधि सह परवीक्षा अधिकारी मनीष खरे, प्रभारी प्राचार्य अल्पना श्रीवास्तव, सभी शिक्षकों व क्षात्रों की मौजूदगी रही।
न्यायाधीश शिवराज सिंह गवली ने विद्यार्थियों को संबोधित कर कहा कि संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को मूल अधिकार प्रदान किए हैं। जिसमें समानता, धार्मिक स्वतंत्रता, वाक स्वतंत्रता, दैहिक स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार इत्यादि हर नागरिक को प्राप्त हैं। उनके साथ मूलकर्तव्य भी अधिरोपित किया है। हम सदैव अधिकारों की बात करते हैं और मूल कर्तव्य को भूल जाते हैं। जबकि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने पाक्सो अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियम के विषय में भी जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुरोशासन के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया।
इन्होंने भी किया संबोधन-
जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चैरसिया ने मोटरयान विषय, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सहायता योजनाएं, महिला हेल्पलाईन एवं चाईल्ड हेल्प लाईन के संबंध में सहायता प्राप्त करने के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में विद्यालय में पूर्व में आयोजित स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमें आशी खरे को प्रथम पुरूस्कार दिया गया। श्रेया सोनी को द्वितीय व सुभाना ताहिर को तृतीय पुरस्कार एवं शेष प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
पेड़ से टकराकर खाई में पलटा पिकअप-

गुरूवार दोपहर 3 बजे के करीब तेन्दूखेडा से इमलीडोल जा रहा एक माल वाहनक तेज रफ्तार में पेड़ से जा टकराया। जिससे तीन सवारों को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि वाहन क्रमांक एमपी 20 जी, 5759 तेज रफ्तार में था। जो जंगल में लगे भिरा के पेड़ से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। यहां से निकल रहे लोगों ने गंभीररूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि वाहन को रोहित यादव पिता प्रकाश यादव चला रहे थे जो स्वयं वाहन मालिक हैं। यह तेन्दूखेडा से वापिस वाहन से इमलीडोल जा रहे थे। तभी नगर से करीब 4 किमी दूर वन विभाग की निर्माणधीन नर्सरी के सामने लगे भिरा के पेड़ से टकराकर अनियत्रित होकर रोड के दांई ओर पलट गया था। जिसमें चालक रोहित यादव, बारेलाल पिता गुलाब यादव (४५) निवासी खकरिया खुर्द व शोभा पिता कल्लू यादव (४०) निवासी जरूआ बारह को सिर हाथ पैर व गले में गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है।
बोलेरा की टक्कर से घायल-
एक महिला व एक पुरुष को ऑटो पलटने से चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में बताया गया है कि सागर जिले के रहली गांव से ऑटो पर पटना जा रहे दमोह के तीन गुल्ली निवासी मनोहर व निशा ऑटो में सवार थे। जिन्हें रहली मार्ग विजयपुरा के पास पर एक बोलेरो जो टोचन करके जा रही थी। उससे टक्कर लगी। जिससे ऑटो पलट गया। दोनों को चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक्सीलेंस स्कूल से बाइक चोरी
दमोह. स्थानीय एक्सीलेंस स्कूल परिसर से गुरुवार शाम एक बाइक चोरी हो गई। मामले में एड. केशर मिश्रा ने बताया कि उनकी बाइक क्रमांक एमपी-३४ एमडी-१११८ को एक्सीलेंस स्कूल से अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
३६ प्रधान आरक्षक स्थानांतरित-

जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को एक से दूसरे थानों में स्थानांतरित किया गया है। एसपी विवेक अग्रवाल ने आगामी आदेश तक यह व्यवस्था की है। जिसमें सभी पुलिस थानों के साथ पुलिस लाइन को भी शामिल किया गया है।
जिला अस्पताल में पदस्थ सरकारी डॉक्टर फिर सुर्खियों में-

जिले की सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर गुरुवार को एक बार फिर शराब के नशे में सुखिर्यों में छाया रहा। डॉक्टर गुरवार सुबह पहले बाइक चलाते समय एक बस से टकराया। बाद में वह शहर के ही जबलपुर नाका स्थित एक शराब दुकान के बाहर हाइवे ३७ पर शराब के नशे में बीच सड़क पर पड़ा रहा। हालाकि उसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मामले में बताया गया है कि डॉ. मुकेश अहिरवार गुरुवार सुबह बाइक से समन्ना तिराहा पर किसी निजी यात्री से टकरा गया था। उसके बाद मुकेश को चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन वह भर्ती होने की जगह अस्पताल से उठकर सीधे जबलपुर नाका स्थित शराब की दुकान पहुुंचे। जहां पर उन्होंने शराब दुकान से शराब पी। बाद में वह लडख़ड़ाते हुए मुख्य मार्ग सागर-जबलपुर हाइवे ३७ पर पैदल आए जहां सड़क पर गिर पड़े। उसके बाद वह करीब आधा घंटे तक पड़े रहे। बाद में उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।