
दमोह. मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक अजीबो गरीब लव स्टोरी सुनने में आई है, एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत महिला का फोटो लगाया, खुद को कुंवारी बताया और एक युवक के साथ भाग गई, महिला के पति ने जब पूरा किस्सा पुलिस को बताया तो वह भी हैरान रह गई, जानिये क्या है पूरा मामला।
जानकारी के अनुसार दमोह जिले के फुटेरा कला गांव में रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। बताया गया है कि घटना को अंजाम मिले एक माह बीत गया और तब से महिला का पति लगातार उसकी तलाश में यहां वहां चक्कर काट रहा है। बुधवार को पीडि़त एसपी कार्यालय पहुंचा।
महिला के पति राजेश जैन दमोह ने बताया कि वर्ष 2010 में उसका रायपुर में विवाह हुआ था। शादी जैन समाज में नहीं हो रही थी, इसलिए उसने यादव समाज की इस लड़की से शादी की थी। करीब 12 साल से वह अपने गांव में साथ रह रहे थे। उससे दो बच्चे भी हैं, जिसमे 10 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। 18 अगस्त को उसकी पत्नी मंदिर जाने के लिए कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। खोजबीन करने के बाद जब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा तो उसमें एक मयंक जैन नाम के लड़के से उसकी चैटिंग मिली है। एक मैसेज भी था जिसमें मयंक ने उसकी पत्नी को बुलाया था और उसके बाद से वह भाग गई है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक दूसरी महिला की फोटो इंस्टाग्राम पर लगाकर मयंक जैन से मित्रता की थी और खुद को अविवाहित बताया था।
Updated on:
22 Sept 2022 05:21 pm
Published on:
22 Sept 2022 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
