16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली परिवार की जिंदगी, मौत की खबर सुनते ही बिलख उठे परिजन

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह-छतरपुर हाईवे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Himanshu Singh

May 11, 2025

mp news

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और 17 वर्षीय बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल, पूरी घटना मारा गांव की बताई जा रही है। यहां पर किशनगंज गांव के कड़ोरी पटेल अपनी बेटी और पत्नी के साथ शादी समारोह में गए थे। वह रविवार की दोपहर 1 बजे के आसपास बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई। वहीं, ट्रक सवार मौके से फरार हो गया।

नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि तीनों शव का मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है। ट्रक के बारे में जानकारी पता लगाई जा रही है।