12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर रिजर्व में नीलगाय का शिकार, एक गिरफ्तार, दो फरार

वन विभाग के अमले ने की कार्रवाई तेंदूखेड़ा. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सख्ती के बावजूद शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात वन विभाग की टीम ने झापन गेम परिक्षेत्र में दबिश देकर नीलगाय का मांस पकाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Feb 05, 2025

टाइगर रिजर्व में नीलगाय का शिकार, एक गिरफ्तार, दो फरार

टाइगर रिजर्व में नीलगाय का शिकार, एक गिरफ्तार, दो फरार

वन विभाग के अमले ने की कार्रवाई

तेंदूखेड़ा. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सख्ती के बावजूद शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात वन विभाग की टीम ने झापन गेम परिक्षेत्र में दबिश देकर नीलगाय का मांस पकाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
गश्त के दौरान कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर झापन गेम परिक्षेत्र अधिकारी नीरज बिसेन के निर्देशन में ग्राम सनाई सर्रा में छापा मारा गया, जहां गोलू पिता राजू आदिवासी को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से नीलगाय का पका मांस, खून से सनी कुल्हाड़ी और अन्य सामग्री जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों करोड़ी पिता लालजू आदिवासी और ताराम उर्फ रज्जु पिता मंगल आदिवासी की तलाश जारी है।
बढ़ रहे शिकार के मामले
बीते एक साल में टाइगर रिजर्व में ङ्क्षचकारा, मछली और अन्य वन्य जीवों के शिकार की कई घटनाएं सामने आई हैं। नवंबर 2024 में पुरैना चौकी क्षेत्र में ङ्क्षचकारा का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अप्रैल 2024 में मुहली रेंज में तीन शिकारी पकड़े गए थे।