जहां एक ओर दमोह यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर नियमित जांच अभियान चलाकर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में ऐसे अभियानों की कमी साफ देखी जा रही है। कई थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा न तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जा रही है और न ही चालानी कार्रवाई की जा रही, जिससे नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।