
demo pic
रावलामंडी.
पीडि़ता के द्वारा अपहरण कर सामुहिक रूप से दुष्कर्म करने का मामला रावला थाना में दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेखड़ा के चक 4 एसजेएम निवासी महिला ने रावला थाना में उपस्थित होकर बताया कि 25-26 जुलाई की रात्रि को वह अपने भाई के साथ अपने घर में सो रही थी।
रात्रि को बंठिडा निवासी गफूर खां, जंडावाली निवासी फलक शेर, बठिंडा निवासी नवाब खां, सत्तासर निवासी सुल्तान खां, 2 एसजेएम निवासी सराज खां गाड़ी लेकर उसके घर आए। पीडि़ता के अनुसार आरोपियों ने उसके भाई के हाथ पांव बांध दिए व उसे व उसके भाई को गाड़ी में डालकर ले गऐ।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपितों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया व चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अनुसार दो दिन बाद वह उसे जण्डावाली ले आए व आते वक्त रास्ते में सुरेवाले भी रुके। पीडि़ता ने बताया कि जंडावाली से वह रात को खेतों मेें होते हुए अपनी जान बचा कर भागे व घर पहुंच अपने परिजनों को आप बीती बताई।
Published on:
02 Aug 2016 09:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
