27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#sureshprabhu:बंदर ने ट्रेन में यात्रियों को नचाया, प्रभु के ट्वीट ने भगाया

पैसेंजर के ट्वीट पर रेलमंत्रालय सेे डीआरएम भोपाल को मिले थे देखने के निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 27 Jul 2017, 11:24 AM IST

Railway Minister Suresh Prabhu's tweet

Railway Minister Suresh Prabhu's tweet

दमोह. ग्वालियर-बीना-दमोह पैसेंजर के एक कोच में बीना से घुसे एक बंदर ने यात्रियों को जमकर नचाया। यात्रियों के सामान को छीनने का प्रयास किया और पास जाने पर काटने का भी प्रयास किया। डरे, सहमे यात्री यहां से वहां भागते नजर आए। चलती ट्रेन में बंदर के आतंक से जब यात्रियों को राहत नहीं मिली तो कोच में सवार एक यात्री ने रेल मंत्रालय और रेलमंत्री के ट्वीटर एकाअंट पर ट्वीट कर ट्रेन में बंदर के सफर की जानकारी दी। इसके बाद रेल मंत्रालय से मामले की जानकारी जुटाकर डीआरएम भोपाल और उनकी टीम को अलर्ट किया।

Railway Minister Suresh Prabhu

दरअसल, 51884/85 ग्वालियर-बीना-दमोह पैसेंजर ट्रेन शाम करीब साढ़े 6 बजे बीना से जैसे ही दमोह के लिए रवाना हुई बीना जंक्शन पर बैठा एक बंदर ट्रेन के एक कोच में सवार हो गया। बंदर को यात्रियों ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह कोच से नहीं निकला और उत्पाद मचाने लगा, जिसे देख यात्री डर गए। इस दौरान टे्रन भी चलने लगी। बंदर ने भी ट्रेन में उछलकूद शुरु कर दी और यात्रियों का सामान झपटने लगा। साथ ही पास जाने वाले यात्रियों पर हमला करने लगा।

Railway Minister Suresh Prabhu

चलती ट्रेन में बंदर के उत्पादी सफर की फोटो क्लिक कर ट्रेन में सवार यात्री अमन जैन ने रेलमंत्रालय और रेलमंत्री सुरेश प्रभू के ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी। इस दौरान ट्रेन मालखेड़ी स्टेशन पहुंचने वाली थी। ट्वीटर पर मैसेज पहुंचते ही रेल मंत्रालय से ट्रेन की जानकारी और आने वाले स्टेशनों की जानकारी अमन से चाही गई। जिसे तत्काल ही अमन द्वारा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद हुए ट्वीट में रेल मंत्रालय ने डीआरएम भोपाल को मैसेज लिखकर मामल देखने के लिए कहा। जिस पर डीआरएम भोपाल ने री-ट्वीट करते हुए बीना, मालखेड़ी व अधिनस्थों को यह मैसेज बढ़ाया गया। कुछ दूरी पर ही बंदर को ट्रेन से उतारने की जानकारी है।