18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Murder-हंसिया से वार कर पत्नी की हत्या

Murder-हंसिया से वार कर पत्नी की हत्या

जिले के बटियागढ़ थाना के बरकुवान गांव में हुई वारदात, पारिवारिक विवाद को घटना को दिया अंजाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

narendra shrivastava

•

Updated: 30 Aug 2016, 11:54 PM IST

Murder

Murder

दमोह। पारिवारिक विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की हंसिया मारकर हत्या कर दी। जिले के बटियागढ़ थाना के बरकुवान गांव में हुई इस घटना में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में मृतिका के बेटे पप्पू ने बताया कि सोम/मंगल की दरमियानी रात करीब 3.30 से 4 बजे के बीच पिता गनपत साहू का विवाद मां प्रभारानी उर्फ जग्गो बाई से हो गया था। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर सभी सदस्य दौड़े। उसी समय पिता मां को हंसिया से वार कर मार रहा है। पति ने पत्नी की गर्दन, सिर तथा हाथ में हंसिया मारकर गहरे जख्म कर दिए थे। घटना की जानकारी बटियागढ़ पुलिस को दी। टीआई पीडी मिंज पुलिस स्टॉफ के साथ महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति को हंसिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।