3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर की भूमि पर खुदाई में मिले अंग्रेजी शासन काल के रजत सिक्के

लोगों के पास से 19 सिक्के किए गए बरामद, पहले भी मिले थे 9 सिक्के दमोह . रजपुरा क्षेत्र के सादपुर में जैन मंदिर की भूमि पर इन दिनों संत भवन निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी खुदाई के दौरान अंग्रेजी शासन विक्टोरिया काल के 9 रजत सिक्के निकले थे। उस समय कुछ सिक्के स्थानीय […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Mar 13, 2025

मंदिर की भूमि पर खुदाई में मिले अंग्रेजी शासन काल के रजत सिक्के

मंदिर की भूमि पर खुदाई में मिले अंग्रेजी शासन काल के रजत सिक्के

लोगों के पास से 19 सिक्के किए गए बरामद, पहले भी मिले थे 9 सिक्के

दमोह . रजपुरा क्षेत्र के सादपुर में जैन मंदिर की भूमि पर इन दिनों संत भवन निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी खुदाई के दौरान अंग्रेजी शासन विक्टोरिया काल के 9 रजत सिक्के निकले थे। उस समय कुछ सिक्के स्थानीय लोगों द्वारा रखे जाने की सूचना लगी थी, जिस पर प्रशासन ने अब 19 और रजत सिक्कों को बरामद कर संग्रहालय में जमा कराया है।
बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्राम सादपुर में जैन मंदिर की भूमि पर संत निवास भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब एक माह पहले इसके निर्माण कार्य के दौरान कॉलम के गड्ढे खोदते समय खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिले थे। उस समय जानकारी पर यहां से ९ सिक्के बरामद किए गए थे। जबकि एक पीतल का छोटा बर्तन भी मिला था। ये सिक्के विक्टोरिया काल के बताए गए हैं, जिन्हें संग्रहालय में रखवाया गया था। इस दौरान लोगों ने बताया था कि यहां से और अधिक सिक्के निकले थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रख लिए हैं। इस पर स्थानीय पुलिस को पत्र लिखकर गांव के लोगों से इस संबंध में पूछताछ कराई गई थी। जिसमें पुलिस को लोगों के पास से 19 और सिक्के मिले हैं।
तहसीलदार बटियागढ़ ने बताया कि सभी बरामद हुए चांदी के सिक्कों को जिला कोषालय के माध्यम से जिला संग्रहालय में जमा किया गया हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को कमेटी से कहा गया कि इस तरह की गतिविधि होने पर तत्काल सूचित करें।

Story Loader