14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि मंडी में सोयाबीन की बोरियां हुईं चोरी, विरोध में फिर बंद हुआ मंडी का काम

व्यापारियों और हम्माल सचिव के सामने हुए आमने-सामने

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Jan 05, 2025

व्यापारियों और हम्माल सचिव के सामने हुए आमने-सामने

व्यापारियों और हम्माल सचिव के सामने हुए आमने-सामने

दमोह. कृषि उपज मंडी में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मंडी में आसामाजिक तत्वों की मौजूदगी के चलते जहां सुरक्षा में सेंध लग रही है, वहीं चोरियों और अभद्रता के प्रकरण भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी मंडी परिसर से दो सोयाबीन की बोरियां चोरी होने का मामला सामने आया। इसके बाद अनाज व्यापारियों ने एक बार फिर काम बंद कर दिया और प्रदर्शन करते हुए सचिव कार्यालय पहुंचे। जहां हम्माल संघ के नेता भी पहुंच गए। जहां दोनों के बीच जमकर सवाल-जवाब हुए। इस दौरान अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई।
बताया गया है कि कृषि उपज मंडी स्थित एक अनाज व्यापारी की गोदाम से सोयाबीन की दो बोरियां बीती रात चोरी हो गई। इस घटनाक्रम की शिकायत सागर नाका चौकी में की गई। अनाज व्यापारी संघ नरेंद्र बजाज ने कहा कि एक दिन मेरे साथ अभद्रता होती है, उसी रात दूसरे व्यापारियों का अनाज चोरी होता है। मंडी प्रांंगण में सिक्योरिटी गॉर्ड, कैमरा होने के बाद आसामाजिक तत्व लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जबकि मंडी प्रशासन द्वारा इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस भी इन नामचीन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे किसी दिन बड़ी घटना होने का भी अंदेशा है। इससे व्यापारी दहशत में है। इस दौरान व्यापारी संगठन ने एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे कोई अपराध होता है तो हम अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया। साथ ही हम्मालों की मनमानी पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर हम्माल संघ की ओर से रामेश्वर ने कहा कि जो भी घटनाक्रम हो रहे है, इसके लिए सख्त कार्रवाई होना चाहिए। मंडी में शराब दुकान होने के कारण ये सब घटनाएं सामने आ रही हैं। आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने के कारण हम्माल बदनाम हो रहे हैं। हम्मालों को बदनाम नहीं किया जाए।