
Stone mines running in Narsingarh river through Narsinghgarh
दमोह. लॉकडाउन की वजह से इस समय प्रशासनिक अमला कोविड १९ की रोकथाम में व्यस्त है। उधर नरसिंहगढ़़ से होकर निकली सुनार नदी में पत्थर की बेजा खुदाई चल रही है। पत्थर खुदाई का यह नजारा मुख्य मार्ग से नदी के पुल से सटकर ही देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंहगढ़ के चैनपुरा घाट पर एक दर्जन से अधिक पत्थर खदानों से पत्थर निकाला जा रहा है। नरसिंहगढ़ के सूरज विश्वकर्मा, पंकज दुबे, हरि सिंह ठाकुर ने बताया है कि नदी में होने वाली इस खुदाई के संबंध में खनिज विभाग को सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इनका कहना है कि बारिश आने से पहले ज्यादा से ज्यादा पत्थर निकाला जा सके इसके चलते जहां तहां पत्थर की खुदाई इस समय चल रही है।
बता दें कि चैनपुरा घाट पर नदी की तलहटी से पत्थर तोडऩे के लिए खुदाई करने वालों के द्वारा डायनामाइट का उपयोग भी किया जा रहा है। डायनामाइट का उपयोग कर पत्थर की बड़ी बड़ी खदानें निर्मित कर दीं गईं हैं। पत्थर खुदाई की वजह से नदी का प्राकृतिक रूप बिगड़ता जा रहा है। जिसे नदी के अस्तित्व पर विपरीत असर पड़ रहा है।
Published on:
26 May 2020 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
