14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर सप्ताह दस सड़क हादसे, आठ मामलों में तेज रफ्तार बन रही वजह

जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं दमोह. जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद वाहन चालक सावधानी नहीं बरत रहे। सबसे ज्यादा लापरवाही तेज रफ्तार में वाहन चलाने की सामने आ रही है। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। जहां चार […]

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Hamid Khan

Nov 03, 2024

हर सप्ताह दस सड़क हादसे, आठ मामलों में तेज रफ्तार बन रही वजह

हर सप्ताह दस सड़क हादसे, आठ मामलों में तेज रफ्तार बन रही वजह

जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं

दमोह. जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद वाहन चालक सावधानी नहीं बरत रहे। सबसे ज्यादा लापरवाही तेज रफ्तार में वाहन चलाने की सामने आ रही है। तेज गति से वाहन चलाने वाले लोग अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। जहां चार पहिया वाहन तेज गति से चल रहे हैं, वहीं बाइक चालक भी निर्धारित गति सीमा से दुगनी रफ्तार पर फर्रांटे भरते नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जिनमें लोगों की जानें गई हैं। जानकारी सामने आ रही है कि सप्ताह में करीब १० गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं, जिसमें ८० फीसदी हादसों में तेज रफ्तार ही घटना को अंजाम देने की वजह है। लेकिन इन हादसों के बाद भी प्रशासन द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में लोग न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा उत्पन्न कर रहे हैं। बाइक चालकों की लापरवाही भी चिंताजनक है। कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब तेज रफ्तार में बाइक चलाने के कारण गंभीर हादसे हुए।

जांच पड़ताल में पता चला है कि अधिकांश वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और सड़क पर बेतरतीबी से चल रहे हैं। नियमानुसार लागू की गई गति सीमा के नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालक कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तेज रफ्तार पर में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।