27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नैय्यर दमोही के लिखे गीत पर फिल्माई गई कव्वाली

प्रसिद्ध शायर नैयर दमोही ने लिखा है गीत, 4 अगस्त को सिनेमा घरों में होगी रिलीज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 30 Jul 2017, 8:26 PM IST

The song written by Damoh's Shayar

The song written by Damoh's Shayar

दमोह . मप्र की लोकेशन पर सिने वर्ड पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म उफ ये कैसी आशिकी फिल्माई गई है। जिसमें खास बात ये है की इस फिल्म के सभी कलाकार और सारी लोकेशन मप्र की है, वहीं इस फिल्म में गीतकार और गायक भी प्रदेश से वास्ता रखते हैं।

The song written by Damoh

इस फिल्म को खासकर ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी और गुना जैसे शहरों में शूट किया गया है। जिसके डारेक्टर अनुज श्रीवास्तव हैं। फिल्म में एक कव्वाली शूट की गई है जो ग्वालियर के महान सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून की दरगाह पर दर्शाया गया है। जिसे लिखा है मशहूर नैयर दमोही ने जिसके बोल हैं। वलियों के सरदार या ख्वाजा खानून, रब को है तुमसे प्यार या ख्वाजा खानून, बस एक नजर बस एक नजर, बस एक नजर, नैयर पर सरकार या ख्वाजा खानून है। देश के मशहूर फनकार सलीम झंकार कव्वाल और उनके साथियों ने गाया है। इससे पहले भी शायर नैयर दमोही के लिखे गीत और गजल बॉलीबुड के फेमस गायक और सिंगर, फिल्म हिना, परदेश, शीन, सिर्फ तुम फिल्मों में अपनी गायकी से धूम मचाने वाले सिंगर सईद फरीद साबरी ब्रदर्स गाते रहे हैं। यह पहला मौका है, जब नैय्यर दमोही के गीत बड़े परदे पर सुनाई देंगे।

इस फिल्म में मप्र के युवा कलाकारों ने अभिनय किया है। जिसमें मुख्य भूमिका टीवी कलाकार रामकुमार सिंह भदौरिया व निशा शर्मा का अहम रोल है। ये फिल्म आज के माहौल को देखते हुए बनाई गई है।