9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी संघ अध्यक्ष का मंडी गेट पर रास्ता रोका, अभद्रता की, विरोध में डाक हुई बंद

हम्माल और आसामाजिक तत्व लगातार कर रहे आपाधिक कृत्य, चौकी की मांग

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Jan 05, 2025

दमोह. ए ग्रेड कृषि उपज मंडी दमोह में गुरुवार की सुबह कुछ हम्माल व आसामाजिक तत्वों ने मंडी गेट पर अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष का रास्ता रोक लिया। साथ ही उनके साथ अभद्रता भी की। इस घटनाक्रम के विरोध में व्यापारियों ने डाक बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन कर दिया। साथ ही त्वरित कार्रवाई करने और १५ दिन में मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही मंडी परिसर में पुलिस चौकी खोलने की मांग की गई है।
बताया गया है कि अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बजाज गुरुवार की सुबह ११ बजे कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। जहां मंडी गेट पर खड़े गोल, हरीश, बाबू छापरी ने बिना कोई बात के ही उनका रास्ता रोक लिया। जब दूसरे तरफ से वह जाने लगे तो फिर रोक लिया। साथ ही अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर बजाज ने अपने साथियों का आवाज दी, इसके बाद वह वहां से भाग गए। शराब के नशे में चूर में हम्मालों ने यह हरकत क्यों की, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका। इधर, इस घटनाक्रम के विरोध में सभी अनाज व्यापारी एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। जिससे मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में डाक बंद कर प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगें रखी गईं। पुलिस ने उक्त युवकों को पकडऩे का आश्वासन दिया। साथ ही ऐसी घटना न हो इसके लिए आश्वस्त किया।
अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने बताया कि जिस तरह से पूरा घटनाक्रम सामने आया है, उससे पूरा मामला इरादात्मक समझ आता है। जो आगे समझ आएगा। अभी संगठन की ओर से एक ज्ञापन मंडी और प्रशासनिक अधिकारियों के लिखा जा रहा है। जिसमें मंडी में पुलिस चौकी खोलने, हम्मालों और आसामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने, मंडी के प्रवेश में खुली शराब दुकान हटाने, व्यापारियों की सुरक्षा के संबंध सहित अन्य मांगें रखी जा रही हैं। साथ ही इन्हें पूरा करने के लिए १५ दिन का समय दिया जा रहा है। इस समय में मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अनाज व्यापारी, मंडी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।