8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महीने भर चला यातायात पुलिस का डंडा, 579 वाहनों पर कार्रवाई, 5 लाख से अधिक जुर्माना

अक्टूबर में सख्त दिखा सड़क पर पहरा, यातायात पुलिस ने लगातार की कार्रवाई

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Nov 05, 2024

दमोह. समन्ना में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर है। सड़क पर पहरा बढऩे से कार्रवाई भी बढ़ गई है। यही वजह है साल भर में सबसे ज्यादा कार्रवाई यातायात पुलिस ने अक्टूबर माह में की है। साथ ही इस दौरान चालानी कार्रवाई और जुर्माना की भी तगड़ी वसूली हुई है।
यातायात पुलिस की सख्ती का असर रहा कि शहर में कुछ हद तक यातायात व्यवस्था में सुधार नजर आ रहा है। हालांकि, यातायात नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वाले अब भी बाज नहीं आ रहे हैं और इसके चलते लगातार दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। हालांकि, इस बीच माह अक्टूबर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 579 वाहनों पर यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर ५ लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है।

इन मामलों में इतनों पर हुई कार्रवाई

यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करने वाले 64 वाहनों पर 48 हजार 400 रुपए का जुर्माना।

नशे की हालत में वाहन चलाने पर ड्रिंक एंड ड्राइव वाले 9 प्रकरणों में से 3 को न्यायालय पेश किया गया। जिन पर न्यायालय ने ४५ हजार रुपए का जुर्माना लगाया। 6 प्रकरणों को न्यायालय पेश किया जाना शेष है।

माल वाहक वाहनों में क्षमता से अधिक माल का परिवहन करने वाले 4 प्रकरणों में से 3 प्रकरणों से 48 हजार समन शुल्क वसूला गया। 1 प्रकरण में न्यायालय में ९२ हजार का जुर्माना लगाया।

बिना लायसेंस के वाहन चलाने के 6 प्रकरणों से 17 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।

बिना बीमा के वाहन चलाने के 3 प्रकरणों से ७ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। ६ बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन चलाने के प्रकरण से ५ हजार जुर्माना वसूला।

बिना परमिट के यात्री वाहन चलाने वाले 8 प्रकरणों से कुल 14 हजार समन शुल्क वसूला गया।

प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने वाले 6 प्रकरणों से कुल 30 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 53 प्रकरणों से कुल 26 हजार 500 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

वर्शन
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अक्टूबर माह में लगातार कार्रवाई की गई है। जो लगातार जारी रहेगी। लोगों से आग्रह है कि यातायात नियमों का पालन करें और यातायात में सहयोग करें।
दलबीर सिंह मार्को, यातायात थाना प्रभारी दमोह